फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Election: उज्जैन दक्षिण के BJP प्रत्याशी का बयान वायरल, कहा- इस बार 25 हजार वोटों से होगी मेरी जीत

Mon, 20 Nov 2023 03:30 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

MP Election 2023: मध्यप्रदेश के उज्जैन जिले में उज्जैन दक्षिण विधानसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी का एक वीडियो वायरल हुआ है। वायरल वीडियो में प्रत्याशी अपनी जीत का दावा करते हुए नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
डॉ मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विधानसभा चुनाव को लेकर जीत हार सहित कई प्रकार के कयास लगाए जा रहे हैं। लेकिन इन सबके बीच उज्जैन दक्षिण के विधायक और उच्च शिक्षा मंत्री डॉ मोहन यादव का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वे विधानसभा चुनाव में इस बार 25,000 वोटों से जीतने की बात कहते नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन


उज्जैन दक्षिण विधानसभा में चुनाव के दौरान भले ही उच्च शिक्षा मंत्री डॉ मोहन यादव अपने बयानों को लेकर चर्चा का विषय बन रहे हों। लेकिन तीन दिसंबर 2023 चुनावी परिणाम आने के पहले ही उन्होंने अपने सूत्रों से चुनाव का पूरा डेटा इकट्ठा किया और अपनी जीत 25,000 वोटों से होने के दावे कर दिए हैं।

डॉ. मोहन यादव का कहना है कि हर चुनाव में उनकी जीत का अंतर बढ़ता जा रहा है। पहले चुनाव में वे नौ हजार वोटों से जीते थे। दूसरे में 18 हजार से और इस बार 25 हजार वोटों से जीतेंगे। उच्च शिक्षा मंत्री डॉ यादव भले ही अपनी जीत के प्रति आश्वस्त हों और 25,000 वोटों से जीतने की बात कर रहे हों। लेकिन उच्च शिक्षा मंत्री डॉ मोहन यादव के इस बयान पर कांग्रेस नेताओं ने कहा कि मुंगेरीलाल की तरह सपने देखने का सभी को अधिकार है। जनता में भारी आक्रोश था और आने वाली तीन दिसंबर को स्पष्ट हो जाएगा कि दक्षिण क्षेत्र के मतदाता परेशान हो चुके थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें