फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP: पहले मां ने पिया जहर…फिर दो बच्चों को भी पिलाया, मां की मौत, बच्चों की हालत में सुधार; उज्जैन का मामला

Mon, 20 May 2024 12:44 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

MP: सोमवार सुबह उज्जैन में एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई, जिसमें एक महिला ने अपने बच्चों के साथ सामूहिक खुदकुशी करने का प्रयास किया। बताया जाता है कि महिला ने पहले खुद जहर पिया और उसके बाद बच्चों को भी यह जहर पिला दिया। 
 
विज्ञापन
मृतका - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

घटना थाना चिमनगंज की बताई जा रही है, जिसमें ग्रेटर रतन एवेन्यू में रहने वाली सीमा पति कमल ने कल रात्रि को अज्ञात कारणों के चलते जहरीला पदार्थ पी लिया था।  इस घटना में सीमा अपने साथ बेटी माही और पुत्र अक्षत के साथ मिलकर आत्मघाती कदम उठाना चाहती थी। यही कारण था कि उसने इन बच्चों को भी जहरीला पदार्थ पिला दिया था। चिमनगंज थाना पुलिस ने बताया कि अक्षत ने अपने परिचितों को फोन के माध्यम से इस घटना की जानकारी दी थी, इसके बाद सीमा, अक्षत और माही को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां सीमा की मौत हो गई, जबकि दोनों बच्चों का उपचार अभी जा रही है। 

विज्ञापन


पुलिस कर रही जांच 
बताया जाता है कि पुलिस इस पूरे मामले की जांच करने में जुटी हुई है कि आखिर ऐसा क्या कारण था कि सीमा को अपने बेटी और बेटे के साथ जहर खाकर सामूहिक रूप से आत्महत्या करने जैसा कदम उठाना पड़ा। वैसे पुलिस को यह जानकारी जरूर लगी है कि यह परिवार मूल रूप से मानसा का रहने वाला है जो कि पिछले कुछ समय से यहां रह रहा था। 

दिलीप बिल्डकॉन की कंपनी में सुपरवाइजर है कमल
बताया जाता है कि घटना के दौरान सीमा का पति कमल घर पर मौजूद नहीं था। वह नीमच में दिलीप बिल्डकॉन की कंपनी में सुपरवाइजर है और ज्यादातर वहीं पर रहता है। वैसे सोर्स बताते हैं कि पुलिस को जांच के दौरान एक सुसाइड नोट भी मिला है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें