फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain News: जिले में हैं 23 हजार से अधिक बुजुर्ग मतदाता; कल निर्वाचन आयोग करेगा उनका सम्मान

Sat, 30 Sep 2023 10:06 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

Ujjain: उज्जैन सहायक निर्वाचन अधिकारी महेंद्र सक्सेना ने बताया कि निर्वाचन आयोग द्वारा एक अक्टूबर वृद्ध दिवस को 80 वर्ष की उम्र से अधिक उज्जैन जिले के 23 हजार मतदाताओं के घर-घर जाकर सम्मान करेंगे।
विज्ञापन
एक अक्टूबर वृद्धजन दिवस पर बुजुर्ग मतदाताओं को किया जाएगा सम्मानित - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश के उज्जैन जिले में बुजुर्ग मतदाताओं में 80 वर्ष से अधिक उम्र के 23 हजार मतदाता हैं। इन सभी मतदाताओं का निर्वाचन आयोग सम्मान करेगा। उज्जैन जिले की सातों विधानसभा क्षेत्र में 80 वर्ष से अधिक उम्र वाले 23 हजार मतदाता हैं। भारत निर्वाचन आयोग की ओर से उज्जैन निर्वाचन का अमला एक अक्टूबर को वृद्ध दिवस पर 80 साल से अधिक उम्र के मतदाताओं का घर-घर जाकर सम्मान करेगा।

विज्ञापन


उज्जैन सहायक निर्वाचन अधिकारी महेंद्र सक्सेना ने बताया कि निर्वाचन आयोग द्वारा एक अक्टूबर वृद्ध दिवस को 80 वर्ष की उम्र से अधिक उज्जैन जिले के 23 हजार मतदाताओं के घर-घर जाकर सम्मान करेंगे। उन्होंने बताया कि निर्वाचन अधिकारी सभी मतदाताओं की सहमति लेकर जो मतदाता कार्यालय तक आने में सक्षम हैं, उन लोगों के लिए विभाग की ओर से गाड़ियों की व्यवस्था लाने-ले जाने के लिए की जाएगी। वहीं, कुछ मतदाता ऐसे भी होंगे जो निर्वाचन कार्यालय नहीं आ सकते हैं। उन मतदाता के घर-घर जाकर अधिकारी द्वारा फूल माला पहनाकर सम्मानित किया जाएगा। उज्जैन मुख्यालय के कार्यालय पर 10 मतदाताओं को बुलाकर फूल माला पहनाकर सम्मानित किया जाएगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें