फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain: विधायक लालपुरा बोले- MP में भी सरकार बनाएगी 'आप', जीवन को सरल बनाने वाले मुद्दे लेकर उतरेंगे उम्मीदवार

Sun, 11 Jun 2023 04:01 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

पंजाब सरकार के विधायक मनजिंदर सिंह लालपुरा ने बताया कि विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी मध्यप्रदेश की 230 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी और पूरे जोर-शोर के साथ चुनाव लड़ेगी। 
विज्ञापन
पंजाब सरकार के विधायक मनजिंदर सिंह लालपुरा - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली और पंजाब के बाद आम आदमी पार्टी का लक्ष्य अब मध्यप्रदेश में सरकार बनाना है। आगामी विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी मध्य प्रदेश की 230 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी और पूरे जोर-शोर के साथ चुनाव लड़ेगी। यह बात पंजाब सरकार के विधायक मनजिंदर सिंह लालपुरा ने अमर उजाला से विशेष चर्चा के दौरान कही।

विज्ञापन


बाबा महाकाल का पूजन अर्चन करने के बाद पंजाब सरकार में विधायक मनजिंदर सिंह लालपुरा ने मध्य प्रदेश में चुनावी शंखनाद किया। इस दौरान आपने बताया कि 25 जून 2023 को ग्वालियर में एक महारैली का आयोजन हो रहा है, जिसमें दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान शामिल होंगे। 

आम आदमी के जीवन को सरल बनाने वाले रहेंगे हमारे मुद्दे
विधायक मनजिंदर सिंह लालपुरा ने बताया कि मध्य प्रदेश में इस बार आम आदमी पार्टी 230 विधानसभा सीटों से अपने उम्मीदवार उतारेगी। उनके मुद्दे वही होंगे जो आम आदमी के जीवन को सरल करें। आपने बताया कि जब हम दिल्ली में चुनाव लड़े थे उस समय यहां भी हमारा कोई वोट बैंक नहीं था, लेकिन धीरे-धीरे हमारी पार्टी राष्ट्रीय पार्टी बन गई है। मध्य प्रदेश में भी हम शिक्षा, स्वास्थ्य जैसे मुद्दों पर लड़ेंगे और जीतेंगे भी। 
विज्ञापन


तेजी से चल रहा सदस्यता अभियान
बताया जाता है कि आम आदमी पार्टी शहर ही नहीं बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों में भी तेजी से सदस्यता अभियान चला रही है। यही कारण है कि ज्यादा से ज्यादा लोग इस पार्टी से जुड़ते जा रहे हैं।

पार्टी का सर्वे और आपकी ईमानदारी दिलाएगी टिकट
बताया जाता है कि विधानसभा चुनाव में आप पार्टी द्वारा करवाया जाने वाला सर्वे और उम्मीदवार की ईमानदारी ही उसे आम आदमी पार्टी का टिकट दिलाएगी। यदि सर्वे में टिकट मांगने वाले व्यक्ति की कोई भी जानकारी गलत मिलती है तो उसे टिकट से वंचित रहना पड़ेगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें