फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain: महाकाल दर्शन करने आए परिवार को बदमाशों ने बनाया शिकार, पुलिस तक पहुंचा आवेदन

Mon, 11 Dec 2023 11:48 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

Ujjain: महाकाल दर्शन करने आये इंदौर के परिवार को रामघाट पर बदमाशों ने वारदात का शिकार बना लिया। बदमाशों ने परिवार के एक सदस्य से मारपीट भी की। घायल होने पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने मामला दर्ज करने के बजाय शिकायती आवेदन लेकर जांच का आश्वासन दे दिया। 

विज्ञापन
महाकाल दर्शन करने आए परिवार को बदमाशों ने बनाया शिकार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर डीआरपी लाइन में रहने वाली महिला पुलिसकर्मी के पिता शंकरलाल राठौर चार पहिया वाहन में परिवार के साथ महाकाल दर्शन करने आये थे। शाम को दर्शन करने के बाद परिवार कार्तिक मेला देखने पहुंचा, जहां से रामघाट पर आया। परिवार के सदस्य सोने चले गये। शंकरलाल गाड़ी में बैठकर खाना खा रहे थे। उसी दौरान तीन बदमाश आये और उन्हे गाड़ी से उतारने के बाद मारपीट शुरू कर दी।

विज्ञापन


शिकायत दर्ज कराने पहुंचे थाने
बता दें कि शंकरलाल कुछ समझ पाते, तब तक बदमाश उनका मोबाइल लूटकर भाग निकले। घटना के बाद वह महाकाल थाने शिकायत दर्ज कराने पहुंचे, जहां पुलिस 2 घंटे तक टालमटौल करती रही, उसके बाद आवेदन लेकर जांच का आश्वासन दे दिया। शंकरलाल को मारपीट में चोंट लगने पर परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। रामघाट, महाकाल मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं के साथ आये दिन ऐसी वारदात होती है, लेकिन बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं की शिकायत पर पुलिस गंभीरता नहीं दिखाती है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें