फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain: खान डायवर्सन की लाइन क्षतिग्रस्त, खेत में बना 25 फीट चौड़ा गड्ढा, कलेक्टर ने दिये ठीक करने के निर्देश

Sat, 03 Feb 2024 06:00 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

Ujjain: भूखी माता मंदिर के सामने खेत पर खान डायवर्सन की लाइन धंस गई, जिसके कारण वहां बड़ा गड्डा हो गया। सुबह किसान खेत पर पहुंचा तो उसने अधिकारियों को सूचना दी। जिसके बाद मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने तुरंत पीएचई की लाइन को ठीक करने के निर्देश दिए है।
विज्ञापन
खान डायवर्सन की लाइन क्षतिग्रस्त - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिंहस्थ 2016 में शिप्रा नदी में मिल रहे खान नदी के गंदे पानी को डायवर्ट करने के लिए खान डायवर्सन योजना लागू की गई। इस पर करीब 80 करोड़ रुपए खर्च हुए। योजना में खान नदी के गंदे पानी को शिप्रा नदी में मिलने से पहले उसे डायवर्ट कर पाइप के जरिये शहर के बाहर छोड़ना था। इसके लिए कई जगह पर बड़े पाइप लाइन डाली गई थी। इन्हीं पाइप में लीकेज के कारण भूखी माता मंदिर के सामने पप्पू यादव के खेत पर लाइन धंस गई, जिसके कारण वहां बड़ा गड्डा हो गया। सुबह किसान खेत पर पहुंचा तो उसने अधिकारियों को सूचना दी। जिसके बाद कलेक्टर नीरज सिंह, निगम कमिश्नर आशीष पाठक, महापौर मुकेश टटवाल, पार्षद प्रकाश शर्मा मौके पर पहुंचे, तो यहां बड़ा गड्ढा मिला।

विज्ञापन


जिसके बाद अधिकारियों ने तुरंत पीएचई की लाइन को ठीक करने के निर्देश दिए है। महापौर मुकेश टटवाल ने बताया कि भूखी माता के सामने सिंहस्थ मेले के दौरान 40 फीट जमीन के अंदर लाइन डाली थी। खान डायवर्सन, की के कारण ही जमीन धंस गई, जिसके कारण शहर की प्यास बुझाने वाले गंभीर डेम की जल प्रदाय की लाइन भी धंस गई है, जिसे रिस्टोर किया जाएगा, इससे शहर में जल संकट की स्थिति बनेगी।

लापरवाही सामने आई तो होगी कार्रवाई
जबकि कलेक्टर नीरज सिंह ने कहा कि खान डायवर्सन की पाइप लाइन टूटी है, ऊपर की मिटटी भी धंस गई है। खान की पाइपलाइन के ऊपर बनी पेयजल की लाइन भी टूट गई है। प्राथमिकता है पानी की पाइपलाइन ठीक करना, जिसके 15 घंटे में ठीक करने के निर्देश दिए है। खान को लेकर कई बड़े इशू है, अगर इसमें लापरवाही सामने आई तो कार्रवाई होगी।
विज्ञापन


शहर में आएगा पीने के पानी का संकट
भूखी माता मंदिर के सामने खेत मे खान डायवर्सन की लाइन क्षतिग्रस्त होने से खेत में 20 फीट गहरा एवं 25 फीट चौड़ा गड्ढा बन गया। जिसके कारण गंभीर डेम से गऊघाट प्लांट तक पहुंचने वाली 800 एमएम व्यास वाली पाइपलाइन भी क्षतिग्रस्त हो गई। जिसके कारण शहर में पिने का पानी का जल संकट खड़ा हो गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें