फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain: बिजली सुधारने का मैसेज आया, क्लिक करते हुए खाते से निकल गए 2.29 लाख रुपये

Wed, 29 Mar 2023 09:01 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

उज्जैन में अलग तरह का साइबर क्राइम सामने आया है। बिजली गुल होते ही मैसेज आया कि बिजली चालू करवाने के लिए क्लिक करें। एक व्यापारी ने ऐसा ही किया और उसके बैंक खाते से 2.29 लाख रुपये निकल गए। 
 
विज्ञापन
उज्जैन में ठगी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उज्जैन में साइबर अपराधियों ने फर्जी मैसेज के जाल में फंसाकर एक व्यापारी से 2.29 लाख रुपये की ठगी कर दी। ठगों ने बिजली चालू करवाने के नाम पर व्यापारी से एक ऐप डाउनलोड करवाया। इसके बाद तीन बार ट्रांजेक्शन कर 2.29 लाख रुपये खाते से उड़ा लिए।  

विज्ञापन


महाकाल थाना पुलिस ने बताया कि छोटा सराफा निवासी मुकेश गुप्ता की चौबीस खंभा मार्ग स्थित दुग्गड़ परिसर के समीप श्रीजी नमकीन एवं जनरल स्टोर के नाम से दुकान है। सोमवार को वह अपनी दुकान पर बैठे थे। उसी दौरान दुकान की बिजली गुल हो गई। वे बिजली चालू करवाने के लिए कुछ करते, उसके पहले ही अचानक उनके मोबाइल पर एक मैसेज आया। बिजली से सम्बन्धित परेशानी को दूर करने के लिए इलेक्ट्रिसिटी ऑफिसर से संपर्क करने को कहा गया था। गुप्ता ने दिए गए नंबर पर कॉल किया तो फोन उठाने वाले व्यक्ति ने मोबाइल ऐप डाउनलोड करने को कहा। गुप्ता ने ऐप डाउनलोड किया तो बदमाश ने उनका बिजली बिल का सर्विस क्रमांक, नाम तथा पता दर्ज करने को कहा। ठगोरे ने व्यापारी गुप्ता को अपनी बातों में उलझा लिया कि वह लाइट चालू करवाने के लिए वह सब करते जा रहे थे, जो ठग कह रहा था। व्यापारी गुप्ता ने जब 10 रुपये का चालान जमा किया तो उनके पास बैंक खाते से एक लाख रुपये, दूसरी बारी मे एक लाख रुपये तथा तीसरी बार में 29 हजार रुपये कटने का मैसेज आया। उन्होंने तुरंत महाकाल थाना पुलिस तथा सायबर सेल को शिकायत की। पुलिस अब 2.29 ठगी का मामला सुलझाने में जुट गई है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें