फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fire News: उज्जैन के बड़नगर में प्लास्टिक गोदाम में भीषण आग, 18 घंटे बाद पाया गया काबू; करोड़ों का नुकसान

Mon, 13 Jul 2026 05:40 PM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

उज्जैन के बड़नगर में बारदान और प्लास्टिक गोदाम में भीषण आग लगने से एक करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान हुआ। 18 से ज्यादा दमकल वाहन और 28 पानी के टैंकरों ने करीब 18 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

विज्ञापन
भीषण आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उज्जैन जिले के बड़नगर में रेलवे क्रॉसिंग के पास स्थित विक्रम ट्रेडिंग कंपनी के बारदान और प्लास्टिक गोदाम में रविवार और सोमवार की दरमियानी रात भीषण आग लग गई। आग इतनी विकराल थी कि करीब 18 घंटे तक राहत और बचाव कार्य चलता रहा। लंबे प्रयास के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया।

जानकारी के अनुसार, रविवार रात करीब 12 बजे गोदाम में आग लगी। गोदाम संचालक नरपत सिंह को घटना की जानकारी करीब दो घंटे बाद मिली। तब तक गोदाम का बड़ा हिस्सा आग की चपेट में आ चुका था। आग की गंभीरता को देखते हुए बड़नगर और उज्जैन से दमकल की टीमें मौके पर पहुंचीं। आग बुझाने के लिए 18 से अधिक दमकल वाहन और 28 पानी के टैंकर लगाए गए। कई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया गया।

विज्ञापन


पढ़ें:  UCC पर कांग्रेस की चुप्पी को लेकर सीएम का निशाना, रामचंद्र एक शादी करेगा तो दूसरा चार क्यों

गोदाम संचालक के अनुसार, आग से एक करोड़ रुपये से अधिक का माल जलकर राख हो गया। गोदाम में प्लास्टिक और बारदान का बड़ा स्टॉक होने के कारण आग तेजी से फैल गई। भीषण गर्मी से गोदाम की दीवारें भी कमजोर हो गईं, जिन्हें तोड़कर अंदर पहुंचकर आग बुझानी पड़ी।

गोदाम के आसपास रिहायशी क्षेत्र और एक पेट्रोल पंप होने के कारण प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। किसी बड़े हादसे से बचने के लिए सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए।प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। हालांकि, वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें