फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain: बाबा श्री महाकाल के दर्शन करने आए नोएडा के दंपती पर हमला, पार्किंग के विवाद लेकर महिला को मारा चाकू

Mon, 06 Jul 2026 02:40 PM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

उज्जैन में बाबा महाकाल के दर्शन के लिए आए नोएडा के श्रद्धालु परिवार पर फूल-प्रसाद विक्रेताओं ने कथित रूप से हमला कर दिया। विवाद के दौरान महिला को चाकू मारकर घायल कर दिया गया और कार में भी तोड़फोड़ की गई। चलिए बता रहे हैं विवाद से लेकर चाकूबाजी तक की पूरी कहानी?
विज्ञापन
आरोपियों के द्वारा गाड़ी फोड़ी गई।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बाबा महाकाल के दर्शन करने आए श्रद्धालुओं के साथ गुंडागर्दी का शर्मनाक मामला सामने आया है। नोएडा से आए ट्रांसपोर्ट कारोबारी और उनकी पत्नी पर फूल-प्रसाद बेचने वाले दबंगों ने हमला कर दिया। विरोध करने पर महिला को चाकू मारकर घायल कर दिया और गाड़ी के कांच भी तोड़ दिए।
विज्ञापन


नोएडा के गौतमबुद्ध नगर निवासी बलराम दीक्षित (31) अपनी पत्नी रितु और परिवार के साथ शनिवार रात महाकाल दर्शन करने उज्जैन आए थे। रात करीब 9:45 बजे चारधाम मंदिर के सामने कार पार्क करने को लेकर फूल-प्रसाद बेचने वाले कमल प्रजापत और कालू कहार दोनों निवासी जयसिंहपुरा से विवाद हो गया। आरोप है कि दोनों ने पार्किंग के नाम पर 500 रुपये मांगे। मना करने पर गाली-गलौज शुरू कर दी और मारपीट पर उतर आए।

कालू कहार ने चाकू से हमला किया
बीच-बचाव करने पहुंचीं पत्नी रितु पर कालू कहार ने चाकू से हमला कर दिया। चाकू रितु के हाथ में लगा और वो लहूलुहान हो गईं। इसके बाद दबंगों ने दंपती की स्कार्पियो के कांच भी फोड़ दिए। घायल रितु को चरक अस्पताल ले जाया गया। सूचना पर महाकाल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Datia Assembly By Election: दतिया बदल देता है चुनावी गणित, मात्र 10 हजार वोट इधर-उधर होने पर हार-जीत का खतरा
विज्ञापन


गैर जमानती धाराओं में केस दर्ज
टीआई गगन बादल ने बताया कि कमल प्रजापत और कालू कहार के खिलाफ धारा 119(1), 115(2), 296(B), 324(2), 351(3) एवं 3(5) BNS के तहत केस दर्ज किया गया है। दोनों पर हफ्ता वसूली और मारपीट के पुराने रिकॉर्ड भी हैं। पुलिस ने कहा कि आरोपियों पर सख्त कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें