फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahakal Bhasma Aarti: रंग-बिरंगी पगड़ी और वैष्णव तिलक लगाकर भस्मआरती में सजे बाबा महाकाल, लगे जयघोष

Thu, 17 Oct 2024 07:40 AM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

आज बाबा महाकाल सुबह 4 बजे जागे। भगवान वीरभद्र और मानभद्र की आज्ञा लेकर मंदिर के पट खोले गए। जिसके बाद सबसे पहले भगवान का स्नान, पंचामृत अभिषेक करवाने के साथ ही केसर युक्त जल अर्पित किया गया।
विज्ञापन
बाबा महाकाल का भस्म आरती शृंगार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अश्विन शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि पर श्री महाकालेश्वर मंदिर में बाबा महाकाल का मनमोहक स्वरूप में शृंगार हुआ। इस दौरान बाबा महाकाल रंग-बिरंगी पगड़ी और वैष्णव तिलक लगाकर फूलों की माला से शृंगारित किया गया। जिसने भी इन दिव्य दर्शनों का लाभ लिया वह देखते ही रह गया। 
विज्ञापन


विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी पंडित महेश शर्मा ने बताया कि अश्विन शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि पर आज बाबा महाकाल सुबह 4 बजे जागे। भगवान वीरभद्र और मानभद्र की आज्ञा लेकर मंदिर के पट खोले गए। जिसके बाद सबसे पहले भगवान का स्नान, पंचामृत अभिषेक करवाने के साथ ही केसर युक्त जल अर्पित किया गया। आज बाबा महाकाल का आलौकिक शृंगार किया गया। उन्हें रंग-बिरंगी पगड़ी और वैष्णव तिलक लगाया गया। साथ ही गुलाब की माला भी पहनाई गई फिर महानिर्वाणी अखाड़े द्वारा बाबा महाकाल को भस्म अर्पित की गई। श्रद्धालुओं ने नंदी हॉल और गणेश मंडपम से बाबा महाकाल की दिव्य भस्म आरती के दर्शन किए और भस्म आरती की व्यवस्था से लाभान्वित हुए। श्रद्धालुओं ने इस दौरान बाबा महाकाल के निराकार से साकार होने के स्वरूप का दर्शन कर जय श्री महाकाल का उद्घोष भी किया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें