फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahakal Bhasm Aarti: भस्म आरती में चंद्र लगाकर सजे बाबा महाकाल, सीएम की पत्नी ने दर्शन कर मांगी ये मनोकामना

Mon, 17 Mar 2025 07:41 AM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

Ujjain News: बाबा महाकाल के प्रांगण में सोमवार को कालों के काल बाबा महाकाल भस्म आरती के दौरान चंद्रमा लगाकर शृंगारित हुए इस शृंगार का लाभ हजारों श्रद्धालुओं ने लिया। 
विज्ञापन
उज्जैन महाकाल भस्म आरती दर्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्री महाकालेश्वर मंदिर मे चैत्र कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि पर सुबह 4 बजे हुई बाबा के गर्भगृह के पट खोले गए। बाबा महाकाल का पंचामृत पूजन अभिषेक कर आकर्षक स्वरूप मे शृंगार किया गया। फिर उन्होंने भस्म रमाई। भक्तों ने इन दिव्य दर्शनों का लाभ लिया और जय श्री महाकाल का उद्घोष भी किया।
विज्ञापन


विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी पंडित महेश शर्मा ने बताया कि चैत्र कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि पर सोमवार को बाबा महाकाल सुबह 4 बजे जागे। भगवान वीरभद्र और मानभद्र की आज्ञा लेकर मंदिर के पट खोले गए। इसके बाद सबसे पहले भगवान को गर्म जल से स्नान करवाकर दूध, दही, शहद, शक्कर, घी आदि पंचामृत से स्नान कराया गया और प्रथम घंटाल बजाकर हरि ओम का जल अर्पित किया गया। पंचामृत पूजन के बाद भगवान महाकाल का आकर्षक स्वरूप मे शृंगार किया गया। भक्तों ने बाबा महाकाल की भक्ति में लीन होकर इस शृंगार के दर्शन किए और जय श्री महाकाल का उद्घोष करने लगे। इसके बाद बाबा महाकाल को महानिर्वाणी अखाड़े के द्वारा भस्म रमाई गई और फिर कपूर आरती की गई। 

ये भी पढ़ें- फिल्म निर्माता अनिल शर्मा के साथ महाकाल के दर्शन करने पहुंचे रंजीत, बोले किसने किया करियर बर्बाद
विज्ञापन


 
विज्ञापन

मुख्यमंत्री मोहन यादव की पत्नी सीमा यादव में महाकाल के दर्शन किए। - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी ने किए भगवान श्री महाकालेश्वर के दर्शन
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की धर्मपत्नी सीमा यादव ने परिवारजनों सहित श्री महाकालेश्वर के दर्शन किए। पूजन पुजारी आकाश शर्मा द्वारा सम्पन्न करवाया गया। श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से प्रबंधक चंद्रप्रकाश शर्मा द्वारा यादव का स्वागत व सत्कार किया गया। उन्होंने नंदी के कानों में अपनी मनोकामना भी कही। उन्होंने बताया कि प्रदेश की खुशहाली के लिए उन्होंने कामना की है। 

ये भी पढ़ें- त्रिपुंड लगाकर भस्म आरती में सजे बाबा महाकाल, भक्तों को त्रिनेत्र स्वरूप में दिए दर्शन

श्री महाकालेश्वर मंदिर में रजत सामग्रियां भेट में प्राप्त
श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति द्वारा सभी व्यवस्थाएं दान के माध्यम से ही संचालित की जाती हैं। श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति द्वारा संचालित दर्शन व्यवस्था, नि:शुल्क अन्नक्षेत्र, गौशाला, चिकित्सा, लड्डू प्रसाद निर्माण इकाई आदि का संचालन मंदिर प्रबंध समिति द्वारा भक्तों द्वारा प्राप्त श्रद्धानुसार दान से ही किया जाता हैं।दान की शृंखला में शहजादपुर से पधारे विकास सोनी द्वारा पं. माधव दिलीप गुरु की प्रेरणा से श्री महाकालेश्वर भगवान को एक नग चांदी का जलपात्र भेट किया गया। इसका वजन लगभग  3035.00 ग्राम है। 

इसी प्रकार झारखंड रांची के पुरुषोत्तम कुमार द्वारा पुरोहित विपुल चतुर्वेदी की प्रेरणा से एक नग मुकुट व दो नग नागकुण्डल (वजन लगभग 1460.00 ग्राम)  श्री महाकालेश्वर भगवान को भेंट किए गए। श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से दोनों ही दानदाताओं का सम्मान कर विधिवत रसीद प्रदान की गई।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें