फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्यप्रदेश : मंदसौर जिले में अज्ञात लोगों ने महात्मा गांधी की प्रतिमा तोड़ी

Thu, 11 Mar 2021 11:19 AM IST
दीप्ति मिश्रा उज्जैन, पीटीआई
विज्ञापन
महात्मा गांधी की टूटी हुई प्रतिमा - फोटो : ANI
विज्ञापन

मध्यप्रदेश के मंदसौर जिले के गांव गुजरबर्डिया में मंगलवार रात को एक सरकारी स्कूल के मैदान में लगी महात्मा गांधी की प्रतिमा को अज्ञात लोगों ने तोड़ दिया।

विज्ञापन


अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमित वर्मा ने बताया कि मंगलवार रात को ग्राम गुजरबर्डिया में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के मैदान में लगी गांधीजी की आदमकद प्रतिमा को अज्ञात असामाजिक तत्वों ने तोड़ दिया।

अफजलपुर थाने के निरीक्षक ओपी तंतवार ने स्कूल के प्राचार्य के हवाले से बताया कि महात्मा गांधी की इस प्रतिमा का पहले भी एक हाथ क्षतिग्रस्त गया था, जिसे स्कूल प्रबंधन ने ठीक करवाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


तंतवार ने बताया कि प्राचार्य गंगाधर पंवार की शिकायत पुलिस ने संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें