लव जिहाद के मामले में आरोपी के घर बुलडोजर चला
- फोटो : अमर उजाला
परिजनों का आरोप
मृतका के भाई मुकेश ने बताया कि शैलू की पहले शादी हो चुकी थी। मोनू उसके ससुराल आने-जाने लगा तो परिजनों ने आपत्ति जताई। विश्वास दिलाने के लिए मोनू ने शैलू से राखी भी बंधवाई लेकिन बाद में उसे अपने घर ले आया। यहां दोनों लिव-इन में रहे और फिर निकाह कर लिया। भाई का आरोप है कि मोनू के परिजन शैलू को मंदिर जाने से रोकते थे, घर से बाहर निकलने पर बुर्का पहनना अनिवार्य कर दिया गया था और कुरान पढ़ने का दबाव भी डाला जाता था।
विधायक और संगठनों की मांग
घटना के बाद भाजपा विधायक जितेंद्र पंड्या थाने पहुंचे और अधिकारियों से लव जिहाद की धारा में केस दर्ज करने की मांग की। वहीं क्षत्रिय महासभा की प्रदेश अध्यक्ष दीपिका सिंह डोडिया ने आरोपी पर कड़ी कार्रवाई और उसका घर तोड़ने की मांग की। एसडीएम धीरेन्द्र पराशर ने आश्वासन दिया कि मामले में अलग-अलग दो एफआईआर दर्ज की जा रही हैं।
प्रदर्शन और आंदोलन की चेतावनी
विश्व हिंदू परिषद नागदा जिला कोषाध्यक्ष वासुदेव रावल ने बताया कि जैसे ही घटना की जानकारी मिली, सभी हिंदूवादी संगठन सक्रिय हो गए और उन्होंने थाने पर प्रदर्शन किया। संगठनों ने चेतावनी दी कि अगर आरोपी पर कड़ी कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा और बड़नगर बंद भी कराया जाएगा।
पांच पर प्रकरण दर्ज
टीआई अशोक पाटीदार ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि मृतका के पति मोनू खां, ससुर गुड्डू खां पिता अब्दुल मजीद, सास शहनाज बी, देवर सोनू और ननद तबस्सुम के खिलाफ दहेज प्रताड़ना और लव जिहाद का प्रकरण दर्ज किया गया है। मोनू खां और गुड्डू खां को हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने आरोपी मोनू खां का जुलूस निकाल दिया। इस दौरान वह कान पकड़कर उठक-बैठक लगाते हुए कहता रहा कि अपराध करना पाप है।