फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain News: अक्षय तृतीया पर कृष्णा गुरुजी करेंगे नवजातों का स्वागत, प्रसूताओं को ड्रायफ्रूट लड्डू का वितरण

Sat, 18 Apr 2026 08:20 PM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर कृष्णा गुरुजी इस दिन जन्म लेने वाले नवजातों का विशेष स्वागत करते हुए उन्हें उपहार भेंट करेंगे। इस मौके पर प्रसूताओं को भी सम्मानित किया जाएगा।
 
विज्ञापन
आध्यात्मिक गुरु कृष्णा गुरुजी मिश्रा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रविवार को अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर उज्जैन में धार्मिक और सामाजिक आयोजनों की धूम रहेगी। जहां एक ओर महाकालेश्वर मंदिर से भव्य यात्रा निकलेगी और सामूहिक विवाह समारोह आयोजित होगा, वहीं इंदौर के आध्यात्मिक गुरु कृष्णा मिश्रा इस अवसर को सेवा कार्य से जोड़ते हुए अनोखी पहल करेंगे।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार कृष्णा गुरुजी पिछले पांच वर्षों से त्योहारों को मानव सेवा से जोड़ते आ रहे हैं। इस वर्ष भी वे अक्षय तृतीया के दिन सुबह 10:30 बजे चरक अस्पताल पहुंचकर नवजात शिशुओं का स्वागत करेंगे। इस दौरान जन्म लेने वाले बच्चों को कपड़े भेंट किए जाएंगे, वहीं प्रसूताओं को ड्रायफ्रूट के लड्डू देकर उनका सम्मान किया जाएगा।

कृष्णा गुरुजी का कहना है कि अक्षय तृतीया अत्यंत पावन दिन है और इस दिन जन्म लेने वाले बच्चे विशेष माने जाते हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि ये नवजात भविष्य में समाज को सकारात्मक दिशा देने का कार्य करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें