फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gwalior News: किला घूमने आई विदेशी महिला से अभद्रता, रील बनाकर की अश्लील टिप्पणी, जांच के घेरे में इन्फ्लूएंसर

Sat, 18 Apr 2026 08:07 PM IST
ग्वालियर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर

सार

ग्वालियर किले पर विदेशी पर्यटक पर अभद्र टिप्पणी करते हुए बनाई गई एक रील ने तथाकथित इन्फ्लुएंसर को विवादों के घेरे में ला दिया है। रील सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर आक्रोश बढ़ गया है।
विज्ञापन
विदेशी महिला पर अभद्र टिप्पणी के बाद इन्फ्लूएंसर पर मामला दर्ज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्वालियर किला घूमने आई एक रूसी पर्यटक के साथ स्थानीय इन्फ्लुएंसर द्वारा आपत्तिजनक व्यवहार का मामला सामने आया है। हिंदी न समझने का फायदा उठाते हुए महिला के साथ मजाक के नाम पर अश्लील टिप्पणी की गई और उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया गया। वीडियो वायरल होने के बाद लोगों ने कड़ी नाराजगी जताई है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार रूस से आए पर्यटकों का एक दल आगरा से ग्वालियर पहुंचा था। किले पर घूमने के दौरान एक स्थानीय युवक, जो खुद को इन्फ्लुएंसर बताता है, उनसे बातचीत करने लगा। उसने एक विदेशी महिला को रील बनाने के लिए तैयार किया और बातचीत के दौरान आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए वीडियो रिकॉर्ड कर लिया।

ये भी पढ़ें: भोपाल मेट्रो का भूमिगत काम ने पकड़ी रफ्तार: 75 फीट नीचे बन रही सुरंग,प्रदेश में पहली बार 2 TBM मशीनों का उपयोग
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि वीडियो राधे गुर्जर नाम की आईडी से सोशल मीडिया पर अपलोड किया गया। वीडियो में विदेशी महिला इन्फ्लुएंसर की बात समझ नहीं पाती और यस-यस कहते हुए प्रतिक्रिया देती नजर आती है, जबकि उसे इस बात का अंदाजा नहीं था कि उसके पर अभद्र टिप्पणी की जा रही है।

इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने इसे शर्मनाक बताते हुए कड़ी आलोचना की है। उनका कहना है कि इस तरह की हरकतें न सिर्फ शहर बल्कि देश की छवि को भी नुकसान पहुंचाती हैं और इससे विदेशी पर्यटकों के बीच गलत संदेश जाता है।
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार वीडियो पुलिस तक पहुंच चुका है और मामले की जांच की जा रही है। यह भी सामने आया है कि संबंधित इन्फ्लुएंसर पहले भी ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन और अन्य विवादित मामलों को लेकर चर्चा में रह चुका है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें