फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain News: केरल हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस महाकाल दर्शन करने आए थे, तबीयत बिगड़ी तो अस्पताल में किया भर्ती

Tue, 16 Apr 2024 08:08 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

Kerala HC CJ In Ujjain: मध्य प्रदेश के उज्जैन में महाकालेश्वर के दर्शन करने पहुंचे केरल हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस आशीष देसाई की तबीयत अचानक बिगड़ गई। उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है। 
 
विज्ञापन
केरल हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस को उज्जैन के अस्पताल में भर्ती किया गया है। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केरल हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस आशीष देसाई को उज्जैन के निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है। वह मंगलवार को महाकाल मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचे थे। उन्हें उल्टियां हो रही थी। बेचैनी महसूस हो रही थी। इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है। 

विज्ञापन


जस्टिस देसाई को पहले तो अस्पताल परिसर में ही उपचार दिया गया। उसके बाद उन्हें उज्जैन हार्ट केयर हॉस्पिटल ले जाया गया। उज्जैन हार्टकेयर हॉस्पिटल के डॉ. चिराग देसाई ने कहा कि केरल हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस को एडमिट किया गया है। उज्जैन कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने इस बात की पुष्टि की है कि जस्टिस देसाई की तबीयत बिगड़ी है। भस्मारती दर्शन के लिए पहुंचे थे। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें