फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahakaal Mandir Ujjain: बाबा महाकाल के दरबार पहुंचे कैलाश विजयवर्गीय, गर्भगृह में किया पूजन अर्चन

Mon, 17 Jun 2024 09:36 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

Mahakaal Mandir Ujjain: भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय बाबा महाकाल के दरबार पहुंचे। गर्भगृह में पहुंचकर पूजन अर्चन किया और नंदी हाल में बैठकर ध्यान लगाया।
विज्ञापन
महाकाल मंदिर पहुंचे कैलाश विजयवर्गीय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय सोमवार को उज्जैन प्रवास के दौरान विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे। जहां उन्होंने बाबा महाकाल के गर्भगृह में पहुंचकर भगवान का पूजन अर्चन व अभिषेक किया। उसके बाद नंदी हॉल में बैठकर भगवान की पूजा अर्चना की।

विज्ञापन


श्री महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी पंडित आशीष गुरु ने जानकारी देते हो बताया कि भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय बाबा महाकाल के दर्शन करने उज्जैन आए थे। जहां उन्होंने गर्भगृह से बाबा महाकाल का पूजन किया। यहां उन्होंने बाबा महाकाल का जलाभिषेक करने के साथ ही एक संकल्प भी लिया। इसके बाद वे नंदी हॉल में पहुंचे, जहां उन्होंने बाबा महाकाल का ध्यान लगाया और पूजन अर्चन करते नजर आए। इसके बाद उन्होंने नंदी जी के कानों में अपनी मनोकामना कही।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें