फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain: पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह का बड़ा एलान, कहा- कांग्रेस की सरकार बनी तो फ्री में होंगे महाकाल के दर्शन

Wed, 07 Jun 2023 09:11 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

मध्यप्रदेश में कांग्रेस महाकाल दर्शन शुल्क व्यवस्था को मुद्दा बनाती नजर आ रही है। उज्जैन पहुंचे पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह ने कांग्रेस सरकार बनने पर महाकाल के दर्शन फ्री करने का एलान किया है। 
विज्ञापन
उज्जैन में पर्दाफाश जनसभा में पहुंचे जयवर्धन सिंह। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

'मुझे पता है कि अभी बाबा महाकाल के दरबार में आने वाले श्रद्धालुओं को सशुल्क दर्शन व्यवस्था के नाम पर राशि चुकाना पड़ती है। वर्तमान में विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर मे गर्भगृह में बाबा महाकाल को स्पर्श करने, एक लोटा जल चढ़ाने के नाम पर 750 रुपये, अतिशीघ्र दर्शन करने के नाम पर 250 और भस्मआरती में शामिल होने के लिए 200 का शुल्क चुकाना पड़ता है। लेकिन मैं आप सभी को विश्वास दिलाता हूं कि प्रदेश मे कांग्रेस की सरकार बनने पर श्री महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन पर लगने वाले सभी शुल्क हटा दिए जाएंगे और भक्त महाकाल के निशुल्क दर्शन कर पाएंगे।'
विज्ञापन

 

जयवर्धन सिंह ने कहा कि महाकाल लोक निर्माण कार्य में भ्रष्टाचार किया गया है। - फोटो : सोशल मीडिया
यह बात पूर्व मंत्री और कांग्रेस नेता जयवर्धन सिंह ने कही। वे शहीद पार्क पर आयोजित पर्दाफाश आमसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि बाबा महाकाल हम सभी के हैं, इसीलिए सभी को बाबा महाकाल के निशुल्क दर्शन होंगे। प्रदेश मे कांग्रेस की सरकार बनने पर ऐसी व्यवस्था बनाई जाएगी, जिससे कि महाकाल के दर्शन करने के लिए भक्तों को किसी भी तरह का कोई भुगतान न करना पड़े।
 
विज्ञापन

महाकाल लोक की उच्च स्तरीय जांच होगी
आमसभा के दौरान जयवर्धन सिंह ने कहा कि महाकाल लोक निर्माण कार्य में भ्रष्टाचार किया गया है। राज्य सरकार भ्रष्टाचार और लोगों पर अत्याचार कर रही है। प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनते ही महाकाल लोक में हुए भ्रष्टाचार की उच्च स्तरीय जांच कराई जाएगी। इसके अलावा आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई भी की जाएगी। जब तक महाकाल मंदिर के महालोक के दोषी सामने नहीं आते कांग्रेस की यह लड़ाई जारी रहेगी।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें