फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उज्जैन पुलिस का खुलासा: इंस्टाग्राम से हनीट्रैप कर युवकों को बनाते थे ब्लैकमेल का शिकार; दस आरोपी गिरफ्तार

Thu, 23 Jul 2026 10:51 AM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

उज्जैन पुलिस ने इंस्टाग्राम के जरिए हनीट्रैप कर युवकों का अपहरण और ब्लैकमेल करने वाले संगठित गिरोह का भंडाफोड़ किया है। आरोपियों ने एक युवक को नौकरी के बहाने बुलाकर उसका अपहरण किया, मारपीट की और आपत्तिजनक वीडियो बनाकर 50 लाख रुपये की फिरौती मांगी।
विज्ञापन
संगठित गैंग का हुआ पर्दाफाश। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोशल मीडिया पर दोस्ती अब जानलेवा हो गई है। उज्जैन के थाना नानाखेड़ा पुलिस ने एक ऐसे संगठित गिरोह का पर्दाफाश किया है जो इंस्टाग्राम पर हनीट्रैप कर युवकों का अपहरण करता था, मारपीट कर आपत्तिजनक वीडियो बनाता था और फिर मोटी फिरौती वसूलता था।
विज्ञापन



20 जुलाई 2026 को ग्राम नरवर निवासी हैदर पटेल उम्र 29 ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि इंस्टाग्राम पर अंजली नाम की युवती ने उससे नौकरी के बहाने दोस्ती की और मिलने बुलाया। मिलते ही मुख्य आरोपी लोकेश शर्मा और उसके साथियों ने हैदर का अपहरण कर लिया। उसके साथ मारपीट की, आपत्तिजनक वीडियो बनाया और झूठे केस में फंसाने व वीडियो वायरल करने की धमकी देकर 50 लाख की फिरौती मांगी।
विज्ञापन


सौदा 26 लाख में तय हुआ। हैदर के पिता से 10 लाख ले लेने के बाद उसे छोड़ा गया, लेकिन बाकी 16 लाख की मांग जारी रही। इस पर थाना नानाखेड़ा में अपराध क्रमांक 353/2026 धारा 140(3), 308(6), 61(2), 115(2), 351(3), 3(5) BNS के तहत केस दर्ज किया गया। एसपी उज्जैन के निर्देश पर ASP पश्चिम गुरुप्रसाद पाराशर और CSP नानाखेड़ा श्वेता गुप्ता के नेतृत्व में TI नरेन्द्र कुमार यादव की टीम ने तकनीकी और साइबर जांच के बाद मुख्य आरोपी लोकेश शर्मा सहित 10 आरोपियों को दबोच लिया।

पूछताछ में बड़ा खुलासा
आरोपियों ने बताया कि ये गिरोह पहले ऐसे लोगों की जानकारी जुटाता था जिनके पास हाल में पैसा आया हो। इदरीश पटेल ने हैदर की इंस्टा आईडी और आर्थिक स्थिति की जानकारी दी। इसके बाद अंजली ठाकुर ने हनीट्रैप कर उसे जाल में फंसाया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- 'कीड़ा' टिप्पणी विवाद: सिंघार पर पलटवार,मंत्री कैलाश विजयवर्गीय बोले-ऐसा कहा ही नहीं, करूंगा मानहानि का मुकदमा

गिरफ्तार 10 आरोपी
1. लोकेश शर्मा - मक्सी रोड, उज्जैन - मुख्य आरोपी
2. राजपाल सिंह राठौड़ - इंगौरिया
3. पंकज बमोरिया - अंतीपुरा
4. यशवंत देवड़ा - तिरुपति धाम
5. आर्यन राठौर - तिरुपति धाम
6. लखन पंवार - पिपलिया डाबी
7. इदरीश पटेल - नरवर - जानकारी देने वाला
8. इमरान उर्फ राजा पटेल - बदरखा
9. जयसिंह चौहान - बदरखा
10. आयुष जाटवा - भैरूनाला
अभी भी फरार
11. दीपक राजपूत - पंवासा
12. अंजली ठाकुर - भोपाल - हनीट्रैप करने वाली युवती
पुलिस दोनों की तलाश कर रही है।

भांजे ने ही मामा को हनी ट्रैप में फंसाया
इंस्टाग्राम के माध्यम से दोस्ती कर नरवर निवासी युवक को हनी ट्रैप में फंसाने और उसका अपहरण कर अश्लील वीडियो बनाकर फिरौती वसूलने वाले गिरोह को पकड़ने के दौरान नानाखेड़ा पुलिस को सूचना मिली कि जो 10 आरोपी गिरफ्तार किए गए है, जिसमें पीड़ित का भांजा इदरीस भी शामिल है, जिसके माध्यम से ही गिरोह को यह जानकारी लगी थी।

आरोपी

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें