उज्जैन जिले के ग्रामीणों के लिए राहत की खबर है। जल जीवन मिशन के तहत जल निगम की इंदोख मल्टी विलेज जलप्रदाय योजना ने रफ्तार पकड़ ली है। 30 जून 2026 तक जिले के सभी 231 गांवों में हर घर नल से जल पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है।
जल निगम के महाप्रबंधक घनश्याम उपाध्याय ने बताया कि समूह जलप्रदाय योजना के तहत पिछले 6-7 महीने से लगातार काम चल रहा है। अब तक 125 गांवों में नलों से शुद्ध पेयजल सप्लाई शुरू हो चुकी है। इन गांवों के ग्रामीणों को रोज नियमित पानी मिलने लगा है, जिससे गर्मी में जल संकट से बड़ी राहत मिली है। जल निगम के महाप्रबंधक उपाध्याय के अनुसार बाकी बचे गांवों में भी तेजी से काम चल रहा है। फिजिकल वर्क लगभग पूरा हो चुका है और अंतिम चरण के कनेक्शन जोड़े जा रहे हैं। प्रशासन का दावा है कि 30 जून तक सभी 231 गांवों को योजना से जोड़कर 100% कवरेज पूरा कर लिया जाएगा।
ये भी पढ़ें-
इंदौर में कान्ह सरस्वती नदी को पुनर्जीवित करने के लिए जुटे शहरवासी, कई संस्थाओं ने लिया भाग
क्या है इंदोख मल्टी विलेज प्रोजेक्ट?
यह मध्य प्रदेश जल निगम की प्रमुख योजना है, जिसका मकसद सरफेस सोर्स से ग्रामीण घरों तक पाइप्ड वॉटर सप्लाई पहुंचाना है। प्रोजेक्ट में वाटर ट्रीटमेंट प्लांट, ओवरहेड टैंक और गांव-गांव तक पाइपलाइन बिछाने का काम शामिल है। खास बात ये कि सिर्फ निर्माण ही नहीं, अगले 10 साल तक योजना के रख-रखाव की जिम्मेदारी भी जल निगम की है।
क्यों अहम है ये योजना?
ग्रामीण इलाकों में हर साल गर्मी में होने वाली पानी की किल्लत दूर होगी। ट्रीटमेंट प्लांट से छना हुआ पानी सीधे घरों तक पहुंचेगा, बीमारियों से बचाव होगा। केंद्र सरकार के हर घर जल अभियान को उज्जैन में मजबूती मिलेगी। 10 साल तक मेंटेनेंस की जिम्मेदारी से योजना बंद होने का खतरा नहीं। योजना पूरी होने के बाद उज्जैन जिले के लाखों ग्रामीणों को हैंडपंप और टैंकर पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। नल खोलते ही घर में शुद्ध पानी मिलेगा।
एक नजर में इंदोख योजना
कुल गांव : 231
सप्लाई शुरू : 125 गांव
टारगेट : 30 जून 2026 तक 100% कवरेज
सुविधा : पाइपलाइन + 10 साल मेंटेनेंस
लाभ : सरफेस वॉटर आधारित शुद्ध पेयजल
ऐसे चल रहा निर्माण
ऐसे चल रहा निर्माण