फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Accident: तराना कानीपुरा रोड पर भीषण दुर्घटना, देर रात डंपर ने मोटरसाइकिल चालक को रौंदा, मौके पर ही मौत

Thu, 13 Apr 2023 09:26 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

उज्जैन के तराना कानीपुरा मार्ग पर देर रात एक तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार को कुचल दिया। दुर्घटना इतनी भीषण दुर्घटना थी कि मौके पर ही बाइक सवार की मौत हो गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उज्जैन के तराना कानीपुरा मार्ग के घटिया थाना अन्तर्गत ग्राम बरखेड़ी राधास्वामी सत्संग पॉइंट के सामने भीषण सड़क हादसा हो गया। जिसमें तराना निवासी शुभम प्रजापति की मौके पर मौत हो गई। घटना की जानकारी लगते ही घटिया थाने की 100 डायल मौके पर पहुँची। जिसके बाद शव को जिला चिकित्सालय उज्जैन पहुंचाया गया। वहीं, घटनास्थल से डम्पर क्रमांक GJ-25-U-8804 को जब्त कर थाने भिजवा दिया गया है। जबकि चालक घटना के बाद मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन


जानकारी देते हुए थाना प्रभारी विक्रमसिंह चौहान ने बताया कि तराना खातीपुरा रोड पर तेज गति से डंपर दौड़ रहा था, जिसके कारण यह हादसा हुआ है। भीषण दुर्घटना की जानकारी लगते ही क्षेत्रीय विधायक महेश परमार तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे, जहां उन्होंने पुलिस से मामले में कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने की बात कही। बताया जा रहा है कि मृतक शुभम प्रजापति मिलनसार व्यक्ति था, जिसकी क्षेत्र में एक होटल भी थी। जैसे ही लोगों को दुर्घटना में शुभम की मौत होने की जानकारी लगी, वैसे ही घटनास्थल पर बड़ी संख्या में लोग जामा हो गए।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें