उज्जैन के तराना कानीपुरा मार्ग के घटिया थाना अन्तर्गत ग्राम बरखेड़ी राधास्वामी सत्संग पॉइंट के सामने भीषण सड़क हादसा हो गया। जिसमें तराना निवासी शुभम प्रजापति की मौके पर मौत हो गई। घटना की जानकारी लगते ही घटिया थाने की 100 डायल मौके पर पहुँची। जिसके बाद शव को जिला चिकित्सालय उज्जैन पहुंचाया गया। वहीं, घटनास्थल से डम्पर क्रमांक GJ-25-U-8804 को जब्त कर थाने भिजवा दिया गया है। जबकि चालक घटना के बाद मौके से फरार हो गया।
जानकारी देते हुए थाना प्रभारी विक्रमसिंह चौहान ने बताया कि तराना खातीपुरा रोड पर तेज गति से डंपर दौड़ रहा था, जिसके कारण यह हादसा हुआ है। भीषण दुर्घटना की जानकारी लगते ही क्षेत्रीय विधायक महेश परमार तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे, जहां उन्होंने पुलिस से मामले में कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने की बात कही। बताया जा रहा है कि मृतक शुभम प्रजापति मिलनसार व्यक्ति था, जिसकी क्षेत्र में एक होटल भी थी। जैसे ही लोगों को दुर्घटना में शुभम की मौत होने की जानकारी लगी, वैसे ही घटनास्थल पर बड़ी संख्या में लोग जामा हो गए।