टॉयलेट करने गया था और आ गई अचानक मौत, संभवत: हार्ट अटैक के कारण हुई मौत
उज्जैन जिले के पंवासा थाना क्षेत्र स्थित मल्टी में 45 वर्षीय व्यक्ति की अचानक मौत हो गई। वह रोजाना की तरह सुबह टॉयलेट गया था। जब काफी देर तक बाहर नहीं आया तो परिजनों को आशंका हुई। आवाज लगाई, लेकिन अंदर से कोई हलचल नहीं हुई। इसके बाद परिजनों ने टॉयलेट का दरवाजा तोड़ दिया।
ये भी पढ़ें:
बाबा महाकाल की होली की तस्वीरें... भस्म आरती के बाद अर्पित किया गुलाल, मस्तक पर सजा त्रिपुंड
अंदर देखा तो वह बेसुध अवस्था में पड़ा था। परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमॉर्टम कराया। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से पता चलेगा कि मौत किन कारणों से हुई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पुलिस ने बताया कि पंवासा मल्टी में रहने वाला 45 वर्षीय रणछोड़ पिता मांगू ई-रिक्शा चलाकर परिवार का भरण-पोषण करता था। रणछोड़ की दादी पार्वती बाई ने बताया कि वह घर में इकलौता कमाने वाला था। रात में परिवार के साथ बैठकर भोजन किया और अपने कमरे में जाकर सोया। सुबह रोजाना की तरह जागा और टॉयलेट गया, लेकिन काफी देर तक बाहर नहीं निकला। शंका होने पर दरवाजा बजाकर आवाज लगाई, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। आसपास के लोगों को बुलाकर टॉयलेट का दरवाजा तोड़ा गया। रणछोड़ कमोड पर पड़ा था। परिजन कुछ समझ नहीं पाए और उसे तत्काल चरक अस्पताल लेकर पहुंचे। डॉक्टरों ने परीक्षण कर मृत घोषित कर दिया। यह सुनते ही दादी और पत्नी बेसुध हो गईं।
ये भी पढ़ें:
होलिका दहन के दौरान आरक्षक पर त्रिशूल से हमला, इलाज के लिए जबलपुर रेफर, आरोपी को तलाश रही पुलिस
हार्ट अटैक की आशंका
रणछोड़ के बेटे उमेश पुरी ने बताया कि पापा कुछ दिनों से सीने में कभी-कभी दर्द होने की बात कहते थे, लेकिन दर्द अपने आप ठीक हो जाता था। इस कारण उन्होंने डॉक्टर को नहीं दिखाया। उन्हें किसी प्रकार की कोई बीमारी नहीं थी। घर में सब कुछ सामान्य था। डॉक्टर ने बताया कि संभवतः हार्ट अटैक के कारण उनकी मृत्यु हुई है। अंतिम खुलासा शव के पोस्टमॉर्टम के बाद होगा।
होली की अनोखी परंपरा का वीडियो देखिए