फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahakaleshwar: हप्पू की उलटन-पलटन फेम एक्ट्रेस कामना पाठक पहुंची महाकाल मंदिर, बाबा के दर्शन कर लिया आशीर्वाद

Thu, 16 Feb 2023 01:36 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

टीवी सीरियल हप्पू की उलटन-पलटन फेम एक्ट्रेस कामना पाठक ने गुरुवार को बाबा महाकाल के दर्शन किए। मंदिर में दर्शन के बाद कामना पाठक ने कोटि तीर्थ पर फोटोशूट भी कराया।
विज्ञापन
महाकाल मंदिर में कामना पाठक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टीवी सीरियल हप्पू की उलटन-पलटन में रज्जो का किरदार निभाने वाली कलाकार कामना पाठक गुरुवार को बाबा महाकाल के दरबार में पहुंची, जहां उन्होंने बाबा महाकाल के दर्शनों का लाभ लेकर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। बाबा महाकाल के दर्शन करने के बाद कोटितीर्थ स्थित मनकामेश्वर महादेव मंदिर में पूजन अर्चन भी किए।  
विज्ञापन


 

टीवी कलाकार कामना पाठक ने मीडिया से कहा कि आज बहुत ही अच्छा दिन है, मैं भाग्यशाली हूं कि मुझे बाबा महाकाल का बुलावा आया है। एक्ट्रेस ने कहा कि महाशिवरात्रि के दिन हप्पू की उल्टन पलटन टीवी सीरियल की शुरुआत हुई थी, जिसकी सफलता को चार वर्ष पूर्ण हो चुके हैं। कामना ने कहा कि यह सीरियल ऐसे ही आगे बढ़ते रहे और हम आप सभी को गुदगुदाते रहें, बाबा महाकाल से आज मैंने यही कामना की है। महाकाल लोक की तारीफ करते हुए कामना ने कहा कि यह बहुत सुंदर बना है। मंदिर में दर्शन के बाद टीवी कलाकार कामना पाठक ने कोटि तीर्थ पर फोटोशूट भी करवाएं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें