फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain: बगलामुखी धाम में गुप्त नवरात्रि की धूम, सवा क्विंटल कुमकुम से महाअर्चन, प्रतिदिन हो रहा मिर्ची यज्ञ

Fri, 17 Jul 2026 09:25 PM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

गुप्त नवरात्रि में उज्जैन के मां बगलामुखी धाम में धार्मिक अनुष्ठानों का भव्य आयोजन किया जा रहा है। 101 ब्राह्मणों के वैदिक मंत्रोच्चार के बीच सवा क्विंटल लाल कुमकुम अर्पित किया गया, जबकि मिर्ची यज्ञ और तंत्र साधना आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं।
विज्ञापन
गुप्त नवरात्रि में मां बगलामुखी धाम में हो रहे धार्मिक अनुष्ठान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शक्ति उपासना के महापर्व गुप्त नवरात्रि के अवसर पर उज्जैन के भैरवगढ़ स्थित प्रसिद्ध मां बगलामुखी धाम में श्रद्धा, तंत्र साधना और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिल रहा है। मंदिर के संस्थापक महंत पीर योगी रामनाथ महाराज के सान्निध्य में विश्व कल्याण, शत्रु नाश और जनमंगल की कामना से विशेष धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


इस वर्ष गुप्त नवरात्रि का सबसे बड़ा आकर्षण 101 विद्वान ब्राह्मणों के वैदिक मंत्रोच्चार के बीच माता को सवा क्विंटल विशेष लाल कुमकुम अर्पित किया जाना रहा। यह कुमकुम नौ दिनों तक माता के चरणों में सिद्ध होने के बाद सुख-समृद्धि के प्रसाद के रूप में श्रद्धालुओं को वितरित किया जाएगा। धार्मिक मान्यता है कि मां बगलामुखी का सिद्ध कुमकुम जीवन के संकटों को दूर कर सुख-समृद्धि प्रदान करता है।

जनकल्याण के लिए प्रतिदिन हो रहा मिर्ची यज्ञ
गुप्त नवरात्रि के दौरान प्रतिदिन शाम को विशेष मिर्ची यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। तंत्र शास्त्रों में इसे शत्रुओं पर विजय, नकारात्मक शक्तियों के नाश और रक्षा का प्रभावशाली अनुष्ठान माना जाता है। यज्ञ में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होकर विश्व शांति और जनकल्याण की कामना कर रहे हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Datia By Election 2026: एमपी की पहली ट्रांसजेंडर सरकारी कर्मचारी अब चुनावी मैदान में, दतिया से भरा पर्चा

10 महाविद्या मंदिर बना श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र
इस बार मुंबई के एक भक्त द्वारा निर्मित 10 महाविद्या मंदिर श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। यहां गुप्त नवरात्रि के दौरान चौसठ योगिनी और बावन भैरव की शक्तियों का आह्वान कर साधक विशेष तंत्र साधना और पूजा-अर्चना कर रहे हैं। माता के दुर्लभ दर्शन और अलौकिक अनुष्ठानों के साक्षी बनने के लिए दूर-दूर से श्रद्धालु बगलामुखी धाम पहुंच रहे हैं। पूरा मंदिर परिसर जयकारों और वैदिक मंत्रोच्चार से भक्तिमय वातावरण में डूबा हुआ है।

क्या है मिर्ची यज्ञ?
तंत्र शास्त्रों के अनुसार मिर्ची यज्ञ मां बगलामुखी की साधना का अत्यंत प्रभावशाली और विशेष अनुष्ठान माना जाता है। इसे शत्रु स्तंभन यज्ञ के नाम से भी जाना जाता है। इस यज्ञ में हवन कुंड में सूखी लाल मिर्च, काली मिर्च, सरसों और विशेष औषधियों की आहुति दी जाती है। मंत्रोच्चार के बीच होने वाले इस अनुष्ठान को नकारात्मक ऊर्जा और बाधाओं को दूर करने वाला माना जाता है।
विज्ञापन


बगलामुखी धाम के पुजारियों के अनुसार मिर्ची यज्ञ मुख्य रूप से शत्रुओं पर विजय, कोर्ट-कचहरी के मामलों और विरोधियों पर सफलता की कामना के लिए, घर, व्यापार और जीवन से बुरी नजर तथा तांत्रिक बाधाओं को दूर करने और समाज में शांति, सुरक्षा और सकारात्मक ऊर्जा की कामना के लिए किया जाता है।

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें