फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain News: बाबा महाकाल के दर्शन करने पहुंचे राज्यपाल पटेल, इस अभिनेता ने कहा-ऐसे अद्भुत दर्शन कभी नहीं किए

Sun, 30 Mar 2025 07:53 PM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगूभाई पटेल और अभिनेता बिंदु दारा सिंह ने उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में बाबा महाकाल के दर्शन किए। राज्यपाल ने पूजन-अर्चन किया, जबकि बिंदु दारा सिंह भस्म आरती में शामिल हुए। उन्होंने बाबा महाकाल की कृपा के लिए कृतज्ञता व्यक्त की और विश्व शांति की कामना की।
विज्ञापन
बाबा महाकाल के दर्शन करने पहुंचे राज्यपाल पटेल, इस अभिनेता ने भी कहा ऐसे अद्भुत दर्शन कभी नहीं
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगूभाई पटेल रविवार उज्जैन प्रवास के दौरान विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में बाबा महाकाल के दर्शन एवं पूजन-अर्चन करने पहुंचे। वहां उन्होंने बाबा महाकाल का पूजन करने के साथ ही नंदी हॉल में बैठकर उनका आशीर्वाद भी लिया। बाबा महाकाल के दर्शन के दौरान वे पूर्ण रूप से भक्ति में लीन नजर आए। उन्होंने माथा टेककर बाबा महाकाल का आशीर्वाद लिया और नंदी जी के कानों में अपनी मनोकामना भी प्रकट की।

विज्ञापन


इस दौरान पूजन पुजारी आकाश शर्मा द्वारा संपन्न करवाया गया, जबकि श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के प्रशासक प्रथम कौशिक ने राज्यपाल पटेल का स्वागत कर उन्हें स्मृतिचिह्न भेंट किया।

ये भी पढ़ें- चेटीचंड महापर्व के कार्यक्रम में उज्जैन आए गोविंदा, सीएम ने बधाई देते हुए कही ये बात
विज्ञापन


राज्यपाल मंगूभाई पटेल के साथ आज अभिनेता बिंदु दारा सिंह भी बाबा महाकाल के दर्शन करने पहुंचे। वे सुबह भस्म आरती में शामिल हुए और बाबा महाकाल के दिव्य दर्शन का लाभ लिया। उन्होंने लगभग दो घंटे तक नंदी हॉल में बैठकर बाबा महाकाल के निराकार से साकार स्वरूप के दर्शन किए। बाबा महाकाल के दर्शन करने के बाद वे अपने कुछ साथियों के साथ मंदिर पहुंचे। भस्म आरती के दर्शन के उपरांत उन्होंने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि बाबा महाकाल की उन पर असीम कृपा है। यही कारण है कि छह महीनों में यह तीसरी बार है जब वे बाबा महाकाल के दर्शन करने आए हैं। हालांकि, यह पहला अवसर था जब उन्हें भस्म आरती में बाबा महाकाल के दर्शन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।



अपने अनुभव साझा करते हुए उन्होंने बताया कि ऐसे अद्भुत दर्शन उन्होंने पहले कभी नहीं किए। उन्होंने कहा कि यदि बाबा महाकाल उन्हें बार-बार अपनी सेवा का अवसर प्रदान करेंगे, तो वे निश्चय ही पुनः उनके दर्शन करने आएंगे। साथ ही, उन्होंने बाबा महाकाल से यह प्रार्थना की कि वे संपूर्ण विश्व में शांति और समृद्धि बनाए रखें।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- दत्त अखाड़ा घाट पर प्रथम किरण के साथ सूर्य को अर्घ्य देकर नववर्ष का स्वागत, मुख्यमंत्री रहे मौजूद
 

बाबा महाकाल के दर्शन करने पहुंचे राज्यपाल पटेल, इस अभिनेता ने भी कहा ऐसे अद्भुत दर्शन कभी नहीं

 

बाबा महाकाल के दर्शन करने पहुंचे राज्यपाल पटेल, इस अभिनेता ने भी कहा ऐसे अद्भुत दर्शन कभी नहीं

 

बाबा महाकाल के दर्शन करने पहुंचे राज्यपाल पटेल, इस अभिनेता ने भी कहा ऐसे अद्भुत दर्शन कभी नहीं

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें