फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain Jail GPF Scam: 13 करोड़ रुपये के जीपीएफ गबन मामले में अब पूर्व जेल अधीक्षक उषा राज की बेटी भी गिरफ्तार

Mon, 10 Apr 2023 08:42 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

उज्जैन की केंद्रीय भैरवगढ़ जेल के जीपीएफ घोटाले में पूर्व जेल अधीक्षक उषा राज की बेटी उत्कर्षिनी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसे मिलाकर इस केस में अब तक नौ लोग गिरफ्तार हो चुके हैं।  
विज्ञापन
उज्जैन जेल में जीपीएफ घोटाले के सिलसिले में पूर्व जेल अधीक्षक की बेटी को गिरफ्तार किया गया है। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उज्जैन के सेंट्रल जेल भैरवगढ़ में 13 करोड़ रुपये से अधिक जीपीएफ घोटाले में पुलिस ने जेल की पूर्व अधीक्षक उषा राज की बेटी को गिरफ्तार कर लिया है। स्टाफ की जीपीएफ राशि अवैध तरीके से निकालने के इस घोटाले के सामने आने के बाद से ही उषा राज की बेटी उत्कर्षिनी का नाम आ रहा था। वह फरार हो गई थी। उसे पुलिस ने इंदौर से गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक घोटाला सामने आने के बाद से उत्कर्षिनी फरार चल रही थी। उसका फोन भी बंद था। इस वजह से उसकी लोकेशन ट्रेस करने में दिक्कत आ रही थी। इंदौर से उसे गिरफ्तार किया गया है। उत्कर्षिनी को मिलाकर अब तक इस मामले में नौ लोग गिरफ्तार हो चुके हैं। गबन कांड का मास्टरमाइंड रिपुदमन भी गिरफ्तार हो चुका है। सभी इस समय न्यायिक हिरासत में है और जेल में है।  

पुलिस सूत्रों का कहना है कि उत्कर्षिनी को गिरफ्तार करने के साथ ही पुलिस ने उससे कुछ सामान भी जब्त किया है। गबन का रुपया कहां गया, इसका खुलासा उत्कर्षिनी कर सकती है, ऐसा जांच अधिकारियों को लग रहा है। इस मामले का खुलासा होने के साथ ही वह गायब हो गई थी। कुछ दस्तावेजों से पता चला है कि उत्कर्षिनी के खाते में भी लेन-देन हुआ है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें