फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Madhya Pradesh: उज्जैन में परिवार के पांच लोगों को दोहरे उम्रकैद की सजा, दो भाइयों की बेरहमी से की थी हत्या

Fri, 19 Aug 2022 08:10 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

दोहरे हत्या का मामला लगभग पांच साल पुराना है। पांच लोगों को हत्या के मामले में दोहरे आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है। पति, पत्नी, दो बच्चे और एक रिश्तेदार ने दो भाइयों को सिर कुचलकर मौत के घाट उतार दिया था। 
विज्ञापन
Jail demo - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के उज्जैन में परिवार का पांच लोगों को हत्या के मामले में दोहरे आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है। पति, पत्नी, दो बच्चे और एक रिश्तेदार ने दो भाइयों को सिर कुचलकर मौत के घाट उतार दिया था। गुरुवार को कोर्ट ने सजा सुनाई। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार दोहरे हत्या का मामला लगभग पांच साल पुराना है। अभियोजन के अनुसार उज्जैन के बुधवारिया स्थित एक गली में रहने वाले विशाल लश्करी और रवि लश्करी से पड़ोस में रहने वाले विवेक कुशवाह से विवाद चलता रहता था। विवेक बियाबानी चौराहे पर पानी पताशे का ठेला लगाकर जीवन यापन करता था। 16 जुलाई 2017 को विवाद बढ़ गया। किसी बात पर विवेक और विशाल के बीच गाली-गलौज हो गई। आक्रोशित होकर विवेक, उसका भाई करण, पिता जितेंद्र, मां सुनीता और एक रिश्तेदार सचिन कुशवाह विशाल के घर में धारदार हथियार लेकर घुस गए। 

पहले तो विशाल को घर में पीटा, फिर घर से बाहर लाकर हथियारों से वार किए। इसी बीच रवि लश्करी भी पहुंचा तो सभी ने उस पर भी हमला कर दिया। बेरहमी से पीटा। बाद में सिर पर पत्थर पटककर जान ले ली। पुलिस ने मामले में सभी को गिरफ्तार कर लिया था। कोर्ट ने सभी पक्षों की सुनवाई के बाद पांचों आरोपियों को दोषी करार दिया। कोर्ट ने जघन्य अपराध मानते हुए सभी को दोहरे आजीवन कारावास की सजा सुनाई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें