फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain: ग्राम करोंदिया की ट्रांसफार्मर फैक्ट्री में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, लाखों का सामान जलकर हुआ खाक

Fri, 12 Jan 2024 05:43 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

Ujjain Fire News : आग लगने के पीछे शॉर्ट सर्किट को कारण माना जा रहा है। हालांकि इसमें कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन फैक्ट्री में लाखों का सामान जलकर खाक हो गया।
विज्ञापन
ट्रांसफार्मर फैक्ट्री में लगी आग। - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्राम करोंदिया स्थित महाकाल इलेक्ट्रानिक ट्रांसफार्मर फैक्ट्री में बीती रात साढ़े 9 बजे के लगभग आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और फैक्ट्री का लाखों का सामान जलकर खाक हो गया। जानकारी लगने पर उज्जैन से नगर निगम फायर ब्रिगेड की पांच गाड़ियां रवाना हुईं और देर रात आग पर काबू पाया।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक नरवर थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम करोंदिया स्थित महाकाल इलेक्ट्रानिक ट्रांसफर फैक्ट्री में ट्रांसफार्मर बनाएं जाते हैं। बीती रात साढ़े 9 बजे के लगभग
अचानक आग लग गई। बताया जाता है कि आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी थी। इसमें कोई जनहानि नहीं हुई लेकिन फैक्ट्री में लाखों का सामान जलकर खाक हो गया। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की पांच गाड़ियों ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें