फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain News: किसानों ने ट्रैक्टर रैली निकालकर किया मुख्यमंत्री का धन्यवाद, भावांतर घोषणा पर जताई खुशी

Mon, 13 Oct 2025 02:13 PM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

नेताओं ने सोयाबीन की एमएसपी ₹5328 तय कर भावांतर योजना लागू करना किसानों के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में ऐतिहासिक कदम बताया गया। भाजपा नेताओं ने कांग्रेस पर किसानों के बीच दुष्प्रचार फैलाने का आरोप भी लगाया और कहा कि सरकार हर सुख-दुख में किसानों के साथ है।
विज्ञापन
उज्जैन में निकली ट्रैक्टर रैली। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा खरीफ फसल सोयाबीन पर भावांतर की घोषणा करने पर आज उज्जैन जिले के किसानों द्वारा ट्रैक्टर रैली निकालकर मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। प्रदेश और केन्द्र की भाजपा सरकार सदैव ही किसान हितैशी रही है। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार ने लगातार फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य की वृद्धि करने का कार्य किया है। दूसरी ओर मध्यप्रदेश सरकार किसान हित में निरंतर कार्यरत है। हाल ही में मुख्यमंत्री द्वारा 13 जिलों के फसल नुकसानी का मुआवजा दिया गया व आगामी दिनों में शेष बचे जिलों को भी इसका लाभ मिलेगा, जो कि किसानों को आर्थिक मजबूती प्रदान करेगा। सोयाबीन की एमएसपी 5328 रूपये निर्धारित कर मण्डी विक्रय मूल्य के अंतर पर भावांतर देने का निर्णय सरकार का ऐतिहासिक निर्णय है, जिसे मध्यप्रदेश के किसानों द्वारा सराहा गया है।
विज्ञापन


यह पहल 'किसान समृद्ध तो भारत समृद्ध' के संकल्प को साकार करने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है। जिस हेतु आज बड़ी संख्या में किसान ट्रैक्टर सहित कृषि उपज मंडी प्रांगण उज्जैन में एकत्रित हुए। रैली के रूप में शहर के विभिन्न मार्गाें से होते हुए दशहरा मैदान पहुंचे। जहां पर मध्यप्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री इन्दरसिंह परमार, प्रभारी मंत्री गौतम टेटवाल, सांसद  अनिल फिरोजिया, भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश धाकड़, नगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल, विधायकगण सतीश मालवीय, डॉ. तेजबहादुर सिंह चौहान, जितेन्द्र पण्ड्या, प्रदेश उपाध्यक्ष बहादुर सिंह चौहान, सभापति कलावती यादव, महापौर मुकेश टटवाल, समाजसेवी नारायण यादव, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष बहादुर सिंह बोरमुंडला, किसान नेता संजय आंजना सिकंदरी सहित सैकड़ों किसान उपस्थित थे। इस दौरान किसानों एवं अतिथिजनों का दुपट्टा पहनाकर सम्मान किया गया।

ये भी पढ़ें-  गुरु शंकराचार्य प्रतिमा स्थल के पास खजाने की हलचल, बोरे में मिले हजारों लोटे, जानें मामला
विज्ञापन


धन्यवाद ट्रैक्टर रैली को संबेाधित करते हुए इन्दरसिंह परमार ने कहा कि आज कांग्रेस जिले के किसानों के बीच अराजकता का माहौल बना रही है। अभी सोयाबीन की फसलों का मुख्यमंत्री ने तत्काल आंकलन सर्वे के माध्यम से कराकर दीवाली के पूर्व ही मुआवजा किसानों के खाते में पहुंचाने का कार्य किया है। शेष रही फसल मंडी में बिकेगी, उसके ऊपर भावांतर योजना को भी लागू कर दिया है। यह निश्चित रूप से मध्यप्रदेश सरकार का जिले के किसानों के पक्ष में फैसला है। प्रभारी मंत्री गौतम टेटवाल ने अपने उद्बोधन में कहा कि केन्द्र की नरेन्द्र मोदी की सरकार द्वारा जीएसटी में कटौती के कारण आज किसानों को कृषि यंत्र और ट्रैक्टर पर लाखों रुपये की बचत हो रही है।

विज्ञापन


इसी तारतम्य में भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश धाकड़ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार ओर मध्यप्रदेश में डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में राज्य सरकार किसानों के हर सुख दुख में साथ खड़ी रहती है। मैं तमाम किसानों बंधुओं से आग्रह करूंगा कि वह अपने अपने क्षेत्र में कांग्रेस द्वारा फैलाये जा रहे दुष्प्रचार का मुंह तोड़ जवाब दें। आज दुष्प्रचार फैलाने वाली कांग्रेस को वह दिन नहीं भुलना चाहिए। संवेदनशील मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किसानों की स्थिति को तत्काल समझा, ओर तुरंत सर्वे के आदेश जारी कर दिए। किसान हमारी अर्थव्यवस्था की आधारशीला है, उनकी मेहनत ओर समर्पण को उचित मूल्य दिलाने के उद्देश्य से मध्यप्रदेश सरकार द्वारा आरंभ की गई भावांतर योजना किसानों के हितों की सुरक्षा का प्रभावी माध्यम सिद्ध हो रही है।



इस योजना के अंतर्गत यदि किसानों की उपज समर्थन मूल्य से कम भाव पर बिकती है, तो उस अंतर की राशि प्रदेश सरकार द्वारा सीधे किसानों को दी जाती है, ताकि हर किसान को उसकी मेहनत का पूरा मूल्य मिल सके। कार्यक्रम में जिला मीडिया प्रभारी गजेन्द्र परमार ने बताया कि कार्यक्रम में किसानों ने मंच के माध्यम से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया और कहा कि सोयाबीन की फसल चौपट होने से संकट घड़ी में राहत दी है। ट्रेक्टर धन्यवाद रैली कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जिले के गांव-गांव से किसान ट्रेक्टर सहित ट्रेक्टर धन्यवाद रैली में उपस्थित हुए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें