फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उज्जैन: महामंडलेश्वर इंद्रदेव पर यौन उत्पीड़न के आरोपों से हलचल, साध्वी हर्षानंद बोलीं- दोषी हैं तो पद से हटाओ

Wed, 11 Nov 2026 03:03 PM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

साध्वी हर्षानंद गिरि ने महामंडलेश्वर इंद्रदेव पर लगे यौन उत्पीड़न के आरोपों को लेकर संत समाज और अखाड़ा परिषद की चुप्पी पर सवाल उठाए। मुंबई पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। निरंजनी अखाड़ा उनके निष्कासन पर फैसला लेने की तैयारी में है।

विज्ञापन
इंद्रदेव महाराज और साध्वी हर्षानंद गिरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साध्वी हर्षानंद गिरि ने निरंजनी अखाड़े के महामंडलेश्वर स्वामी इंद्रदेव पर लगे यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोपों को लेकर तीखा हमला बोला है। वीडियो जारी कर उन्होंने संत समाज और अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद की चुप्पी पर सवाल उठाए हैं। साध्वी ने मांग की कि यदि किसी संत पर लगे आरोप साबित होते हैं तो उसे तत्काल पद से हटाकर उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।

वीडियो में महामंडलेश्वर इंद्रदेव पर कटाक्ष करते हुए साध्वी हर्षानंद ने कहा, "एक इंद्रदेव पहले भी थे, जो सबकी खरी-खोटी सुनते थे। अब एक और इंद्रदेव आ गए हैं, जो वही कांड दोहरा रहे हैं। पहले वाले इंद्रदेव फिर भी ठीक थे, लेकिन इनका तो मामला पूरी तरह डांवाडोल है।"

अपनी बात रखते हुए साध्वी ने स्पष्ट किया कि वह सनातन धर्म या संत समाज के खिलाफ नहीं हैं। उन्होंने कहा कि जब वह गलत के खिलाफ आवाज उठाती हैं तो कुछ लोग उन्हें सनातन विरोधी बताने लगते हैं। लेकिन जब किसी संत पर दुष्कर्म, जमीन हड़पने या शादी का झूठा वादा करने जैसे गंभीर आरोप लगते हैं, तब संत समाज मौन क्यों धारण कर लेता है?

विज्ञापन


पढे़ं:  ग्वालियर हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, यूपी एटीएस ने संदिग्ध को दबोचा; लैपटॉप में मिले कई ई-मेल

साध्वी ने कहा कि जो गलत है, उसे खुलकर गलत कहना चाहिए। कोई भी महंत या महामंडलेश्वर हो, यदि वह दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि अखाड़ा परिषद की चुप्पी से समाज में गलत संदेश जा रहा है।

मुंबई पुलिस ने दर्ज की एफआईआर
बता दें कि मुंबई की एक महिला ने निरंजनी अखाड़े के महामंडलेश्वर इंद्रदेव के खिलाफ यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया है। पीड़िता का आरोप है कि फेसबुक पर सत्संग देखने के बाद उसकी महाराज से बातचीत शुरू हुई थी। आरोप के मुताबिक, महाराज वीडियो कॉल पर अश्लील हरकतें करते थे। महिला ने यह भी आरोप लगाया कि वृंदावन स्थित सेवाधाम आश्रम में उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए गए। महिला का कहना है कि धमकी और डर के कारण वह लंबे समय तक चुप रही। अब मुंबई पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


अखाड़े से निष्कासन की तैयारी
मामले के तूल पकड़ने के बाद अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत रवींद्र पुरी ने बताया कि उन्हें पुलिस प्राथमिकी की जानकारी मिली है। उन्होंने कहा कि जल्द ही अखाड़े के पंचों की बैठक बुलाई जाएगी। इस बैठक में महामंडलेश्वर इंद्रदेव को निरंजनी अखाड़े से निष्कासित करने के संबंध में अंतिम फैसला लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें