फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Doctors Strike: सरकारी अस्पताल में डॉक्टरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल, ना तो हुआ ऑपरेशन, ना हुई पैथोलॉजी जांच

Wed, 03 May 2023 09:02 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

बुधवार सुबह से अस्पताल में डॉक्टर आए तो सही, लेकिन हड़ताल के चलते काम नहीं किया और सुबह से ऑपरेशन भी नहीं किया गया। वहीं एनएचएम संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों की भूख हड़ताल के चलते मरीजों को इलाज के साथ-साथ पैथालॉजी में जांचों के लिए भी भटकना पड़ रहा है। 
विज्ञापन
उज्जैन में डॉक्टरों की हड़ताल जारी है। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पिछले दो दिनों से काली पट्टी बांधकर इलाज कर रहे डॉक्टर और स्टाफ ने मांगें नहीं माने जाने के बाद बुधवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल का फैसला कर लिया है। इसके चलते जिला अस्पताल, माधवनगर अस्पताल, चरक अस्पताल सहित संजीवनी क्लीनिकों पर भी डॉक्टर नहीं पहुंचे और मरीज परेशान होते रहे। 
विज्ञापन


उज्जैन में डॉक्टरों की हड़ताल के चलते संविदा और ट्रेनी चिकित्सकों को बुलाया गया और लोगों को उपचार दिलाया जा रहा है। ये चिकित्सक भर्ती मरीजों से लेकर प्रतिदिन इलाज के लिए पहुंचने वाले मरीजों को उपचार दे रहे हैं। बुधवार सुबह से अस्पताल में डॉक्टर आए तो सही, लेकिन हड़ताल के चलते काम नहीं किया और सुबह से ऑपरेशन भी नहीं किया गया। डॉक्टरों के हड़ताल पर चले जाने के साथ इलाज नहीं होगा, वहीं एनएचएम संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों की भूख हड़ताल के चलते मरीजों को इलाज के साथ-साथ पैथालॉजी में जांचों के लिए भी भटकना पड़ रहा है। इधर अस्पताल में विभिन्न कार्य भी नहीं हुए। हड़ताल का असर पूरे अस्पताल में दिखाई दिया और मरीज इधर उधर परेशान होते नजर आए। बताया जा रहा है कि जरूरत पड़ने पर अमलतास अस्पताल से भी डॉक्टर बुलवाए जाएंगे। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें