फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain News: सिंचाई करने गए युवक की कुएं में मिली लाश, जांच में जुटी पुलिस

Mon, 27 Nov 2023 11:25 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

Ujjain: दो दिन पहले सिंचाई करने गए युवक की कुएं में लाश मिली है। मृतक युवक के सिर पर चोट का निशान मिला है। पहली संभावना कुएं में गिरने से चोट लगने की प्रतीत हो रही है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत की वजह सामने आ पाएगी। 
विज्ञापन
सिंचाई करने गए युवक की कुएं में मिली लाश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उज्जैन के घटिया थाना अंतर्गत एक गांव में युवक की कुएं में लाश मिलने की सूचना सामने आई है। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया है। इधर, घटिया थाना उपनिरीक्षक प्रवेश जाटव ने बताया कि ग्राम डाबरी में शंकरसिंह के खेत पर बने हुए कुएं में एक युवक की लाश पड़ी होने की सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची थी। जिसके बाद ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकाला गया। जिसकी पहचान गांव में रहने वाले अर्जुन उर्फ डूंगरलाल पिता रमेश चौधरी (30) के रूप में हुई।
विज्ञापन


दो-तीन दिन घर नहीं लौटा था मृतक
बता दें कि दो दिन पहले अर्जुन सिंचाई करने के लिए शंकरसिंह के खेत पर रात को पहुंचा था। अर्जुन गांव में हर दो-तीन दिन में ग्रामीणों के खेत पर सिचाई करने जाता था। घरवालों ने भी उसके लौटने पर ध्यान नहीं दिया, क्योंकि वह दो-तीन दिन घर नहीं लौटा था। पहचान होने पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लेकर आई। जहां मृतक अर्जुन के सिर पर चोट का निशान होना सामने आया है। संभावना जताई गई है कि कुएं में गिरने से चोट लगी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें