फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain: सरोवर से मिली चार से पांच दिन पुरानी युवक की लाश, शिनाख्त नहीं होने पर शव दफनाएगी पुलिस

Sat, 30 Mar 2024 04:20 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

Ujjain: देवास रोड स्थित विक्रम विश्वविद्यालय के सरोवर से एक युवक की लाश बरामद की गई है। जिसकी शिनाख्त के प्रयास किये जा रहे हैं। सरोवर में शव दिखाई देने की सूचना पर माधवनगर थाना पुलिस पहुंची थी।

विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुलिस ने बताया कि विक्रम सरोवर में शव पड़ा होने की जानकारी मिलने पर उसे बाहर निकालने के लिये एसडीईआरएफ की टीम को बुलाया गया। लाश बाहर निकालने पर सामने आया कि 4-5 दिन पुरानी है। सरोवर के जंतुओं ने उसके शरीर को नोंच लिया है। मृतक 45 वर्ष के लगभग का होकर हरे रंग की टीर्शट और नीली जींस पहने हुए था। जिसके पास से शिनाख्त का कोई दस्तावेज बरामद नहीं हुआ।

विज्ञापन


शिनाख्त नहीं होने पर शव होगा दफन
शव को जिला अस्पताल के पोस्टमार्टम कक्ष में रखा गया है। आसपास के जिलों और ग्रामीण थानों से गुमशुदा व्यक्तियों की जानकारी मांगी गई है। पुलिस के अनुसार शिनाख्त नहीं हुई तो मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम के बाद शव को दफना दिया जाएगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें