फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain News: चाहिए थी कूरियर कंपनी की फ्रेंचाइजी, वेबसाइट के माध्यम से किया संपर्क तो हो गई 7.34 लाख की ठगी

Wed, 27 May 2026 09:14 PM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

महिदपुर रोड में जनरल स्टोर्स संचालक रोहन पोरवाल से कूरियर कंपनी की फ्रेंचाइजी दिलाने के नाम पर 7.34 लाख रुपये की ठगी हुई। आरोपियों ने रजिस्ट्रेशन, सिक्योरिटी और लाइसेंस फीस के नाम पर रकम जमा कराई, फिर संपर्क बंद कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
ऑनलाइन धोखाधड़ी - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कूरियर कंपनी की डिलीवरी एजेंट फ्रेंचाइजी देने के नाम पर जनरल स्टोर्स संचालक से 7 लाख 34 हजार से अधिक की धोखाधड़ी हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


महिदपुर रोड पुलिस के अनुसार महिदपुर रोड निवासी रोहन पोरवाल जनरल स्टोर्स संचालित करते हैं। उन्होंने 7 जनवरी 2026 को कूरियर फ्रेंचाइजी लेने के लिए एक वेबसाइट के माध्यम से संपर्क किया था। अगले दिन उनके पास मयंक गुप्ता नामक व्यक्ति का कॉल आया। उसने खुद को कूरियर कंपनी का अधिकारी बताते हुए कहा कि कंपनी की शर्तों के अनुसार खाते में फीस जमा करानी होगी, जिससे भविष्य में बड़ा मुनाफा होगा। इसके बाद रोहन के पास प्रियंका सिंह महिला का फोन आया। उसने मयंक गुप्ता से हुई बातचीत का हवाला देते हुए फ्रेंचाइजी कन्फर्म की। इसके बाद रजिस्ट्रेशन, सिक्योरिटी डिपॉजिट, ब्रैंड लाइसेंस मनी, स्टोर इंस्टॉलेशन, टीम विजिट बताते हुए 7,34,160 रुपए जमा करा लिए गए। यह पूरी राशि अंधेरी वेस्ट (मुंबई) स्थित इंडियन ओवरसीज बैंक के खातों में ट्रांसफर करवाई गई थी। इसके बाद आरोपियों ने बातचीत बंद कर दी। धोखाधड़ी का पता चलने पर रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- प्यार से नफरत तक का सफर: 1000 किमी दूर से आई महिला की दतिया में हत्या, शादीशुदा प्रेमी ने इसलिए घोंट दिया गला
विज्ञापन


ऐसे हुई ठगी

• पीड़ित ने कूरियर फ्रेंचाइजी लेने के लिए वेबसाइट पर संपर्क किया।
• मयंक गुप्ता ने खुद को कूरियर कंपनी का अधिकारी बताया।
• प्रियंका सिंह ने फ्रेंचाइजी कन्फर्म की और पैसे जमा कराए।
• आरोपियों ने 7,34,160 रुपए जमा करा लिए।
• इसके बाद आरोपियों ने फोन उठाना बंद कर दिया।

महिदपुर रोड पुलिस ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही इस मामले में जांच शुरू कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें