फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain: गैस सिलेंडर को फूल चढ़ाकर निकाली महंगाई की शवयात्रा, राष्ट्रपति के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

Sun, 05 Mar 2023 03:11 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि देश में भयंकर रूप से महंगाई बढ़ रही है। जनता रसोई गैस, पेट्रोल, डीजल, खाद्य पदार्थों के दामों में वृद्धि होने से पहले से ही महंगाई से जूझ रही थी। मार्च में रसोई गैस सिलेंडर के दाम बढ़ गए। अब गरीब और मध्यम वर्ग के परिवार पर बढ़ती महंगाई भारी पड़ रही है।
विज्ञापन
महंगाई की शवयात्रा निकालते कांग्रेस कार्यकर्ता और आमजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश में बढ़ती महंगाई और गैस सिलेंडरों की कीमत में वृद्धि को लेकर उज्जैन में कांग्रेस ने भाजपा की केंद्र व राज्य सरकार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। शहर कांग्रेस अध्यक्ष रवि भदौरिया के नेतृत्व में टॉवर चौक पर महंगाई की शवयात्रा निकाली गई। इस शवयात्रा में कांग्रेस कार्यकर्ता गैस सिलेंडरों को हार पहनाकर बैलगाड़ी में सवार हुए। फिर झांझ-मंजीरे बजाते हुए सरकार के रैली निकाली।

विज्ञापन


टॉवर चौक से निकली महंगाई की शवयात्रा शहीद पार्क, पुलिस कंट्रोल रूम, देवास रोड़ और प्रियदर्शनी चौराहा होते हुए दोबारा टॉवर चौक पर पहुंची। इसके बाद यहां महंगाई का पुतला दहन किया गया। साथ ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर महंगाई को लेकर सरकार के खिलाफ संज्ञान लेने की मांग की।

Trending Videos
विज्ञापन

महंगाई का पुतला जलाते प्रदर्शनकारी - फोटो : अमर उजाला
'गरीब और मध्यम वर्ग पर भारी पड़ रही बढ़ती महंगाई'
प्रदर्शन में शिरकत करने वाले वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं ने कहा कि देश में भयंकर रूप से महंगाई बढ़ रही है। जहां जनता रसोई गैस, पेट्रोल, डीजल, खाद्य पदार्थों के दामों में वृद्धि होने से पहले से ही महंगाई से जूझ रही थी। इस बीच मार्च महीने में रसोई गैस सिलेंडर के दाम में 50 रुपये का इजाफा होने से कीमत अब सिलेंडर 1,162 रुपये का हो गया। उन्होंने कहा कि गरीब और मध्यम वर्ग के परिवार पर बढ़ती महंगाई भारी पड़ रही है। लगातार बढ़ती महंगाई व रसोई गैस के दाम बढ़ने से रसोई संभालने वाली महिलाएं परेशान हैं। साथ ही खाद्य तेल, किराना सामग्री, दाल मसाले, सब्जियां और अन्य जरूरी वस्तुओं की कीमतें आसमान छू रही हैं। ऐसे में रसोई का बजट बिगड़ना स्वाभाविक है।

वहीं, प्रदर्शन में शामिल हुईं महिलाओं ने बताया कि सरकार गैस का दाम कम करने के बजाए लगातार बढ़ा रही है। ऐसे में घर-परिवार चलाना बहुत मुश्किल हो रहा है।

सरकार पर अंकुश लगाने के लिए सरकार से मांग
प्रदर्शन के दौरान सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति से मांग की है कि केंद्र सरकार पर अंकुश लगाएं और आम जनता को राहत दिलाने का कार्य करें। कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ आमजन और खास करके महिलाओं ने भाजपा सरकार की ओर से लगातार की जा रही महंगाई में बढ़ोत्तरी की भर्त्सना की।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें