कार्यपालन यंत्री जयंत ठाकुर ने पुष्टि की कि जांच पूरी होने के बाद मामला पुलिस को सौंपा जाएगा। यह मामला कई दिनों से विभाग में चर्चा का विषय बना हुआ था, क्योंकि ऑपरेटर ने गरीब उपभोक्ताओं से बिल जमा करने के नाम पर ठगी की थी।
विद्युत मंडल के फ्रीगंज शहरी क्षेत्र में एक आउटसोर्स कर्मचारी द्वारा पांच लाख रुपये गबन किए जाने का मामला सामना आया। इस मामले में विभागीय जांच चल रही है।
विज्ञापन
फ्रीगंज मक्सी रोड के विद्युत मंडल कार्यालय में पदस्थ कम्प्यूटर ऑपरेटर द्वारा आर्थिक अनियमितता का मामला पकड़ाने के बाद जांच की जा रही है, लेकिन अभी तक पुलिस में शिकायत नहीं की गई है। बताया जा रहा है कि मक्सी रोड कार्यालय में आउटसोर्स पर एक कम्प्यूटर ऑपरेटर है, जिसके द्वारा बिलों एवं विभागीय लेनदेन में अनियमितता की गई और पांच लाख के लगभग की राशि का गबन किया गया है।
कार्यपालन यंत्री बोले- पांच लाख की अनियमितता की मिली है शिकायत
कार्यपालन यंत्री जयंत ठाकुर ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद विभागीय जांच कराई जा रही है। पांच लाख रुपये की अनियमितता की शिकायत मिली थी। जांच के बाद मामला पुलिस को सौंपा जाएगा। आपने कहा कि जांच के चलते इस संबंध में अभी कुछ भी अधिकृत रूप से कहना ठीक नहीं है।
शहरभर में चर्चा का विषय बना यह मामला
बताया जाता है कि मामले की शिकायत भले ही अभी हुई हो, लेकिन विद्युत मंडल के फ्रीगंज कार्यालय पर यह मामला काफी समय से सुर्खियों में बना रहा है। शहरवासियों का कहना है कि इस मामले में कड़ी से कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए, क्योंकि इस मामले में जिन लोगों के साथ धोखाधड़ी हुई है। ऐसे उपभोक्ता हैं जोकि ऑपरेटर तक पहुंचकर जैसे तैसे अपने बिजली बिलों को जमा करते थे, लेकिन कम्प्यूटर ने ऐसे गरीबों के साथ ही ठगी कर दी।