फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain News: श्रद्धालु कर रहे थे बाबा महाकाल के दर्शन, अचानक सामान्य लाइन में पहुंच गए क्लेक्टर; फिर यह हुआ

Sun, 24 May 2026 08:02 PM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

उज्जैन कलेक्टर रोशन कुमार सिंह ने रविवार को श्री महाकालेश्वर मंदिर की दर्शन व्यवस्थाओं का औचक निरीक्षण किया। भीषण गर्मी के बीच उन्होंने आम श्रद्धालु बनकर पैदल दर्शन व्यवस्था परखी। पेयजल, छाया, सुरक्षा और व्हीलचेयर सुविधा का जायजा लिया। श्रद्धालुओं से बातचीत कर सुझाव लिए और ठंडे पानी की बेहतर व्यवस्था के निर्देश दिए। 

विज्ञापन
कलेक्टर ने औचक निरीक्षण किया। जूता स्टैंड से इसकी शुरुआत की गई।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उज्जैन कलेक्टर रोशन कुमार सिंह ने रविवार को श्री महाकालेश्वर मंदिर की दर्शन व्यवस्थाओं का औचक निरीक्षण किया। भीषण गर्मी और 41 डिग्री से अधिक तापमान के बीच उन्होंने जमीनी हकीकत परखी। इस दौरान महाकाल मंदिर समिति के अध्यक्ष प्रथम कौशिक भी मौजूद थे।

विज्ञापन


कलेक्टर ने बिना किसी विशेष प्रोटोकॉल के, एक आम श्रद्धालु की तरह दर्शन व्यवस्था का अनुभव लिया। उन्होंने अपनी गाड़ी और सुरक्षा हरसिद्धि मंदिर में छोड़ी और आम श्रद्धालुओं के साथ पैदल चलकर बड़ा गणेश से मंदिर तक पहुंचे। निरीक्षण की शुरुआत जूता स्टैंड से हुई, जहां कलेक्टर ने सामान्य श्रद्धालुओं की तरह लाइन में लगकर जूते जमा किए। इसके बाद उन्होंने सुरक्षा जांच, चेकिंग प्वाइंट, पेयजल केंद्र और छायादार मार्गों का अवलोकन किया। उन्होंने स्वयं पानी पीकर देखा और विश्राम स्थलों से गुजरते हुए मंदिर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने हर व्यवस्था को बारीकी से परखा, ताकि श्रद्धालुओं को होने वाली संभावित परेशानियों को समझा जा सके।

विज्ञापन


कलेक्टर ने रास्ते में उपलब्ध पेयजल की गुणवत्ता भी जांची। उन्होंने श्रद्धालुओं से सीधे बातचीत कर दर्शन में लगे समय, पानी और छाया की व्यवस्था तथा स्टाफ के व्यवहार के बारे में जानकारी ली। अधिकांश श्रद्धालुओं ने बताया कि उन्हें लगभग 20 मिनट में सहज दर्शन हो गए। निरीक्षण के दौरान एक महिला श्रद्धालु गर्मी और थकान के कारण असहज महसूस कर रही थीं। उन्हें तत्काल व्हीलचेयर उपलब्ध कराकर सहायता प्रदान की गई। श्रद्धालुओं ने व्यवस्थाओं की सराहना की और बताया कि जगह-जगह छाया, पेयजल तथा मैट की व्यवस्था से उन्हें राहत मिली है।

हालांकि, इस दौरान कुछ महत्वपूर्ण सुझाव भी सामने आए। एक बच्चे ने ठंडे पानी की बेहतर व्यवस्था का सुझाव दिया, जिसे कलेक्टर ने गंभीरता से लिया। उन्होंने अधिकारियों को प्रमुख स्थानों पर और अधिक ठंडे पानी की व्यवस्था करने के निर्देश दिए।

यहां से शुरू हुआ निरीक्षण
निरीक्षण के क्रम की शुरुआत हरसिद्धि चौराहा स्थित काउंटर पर जूते उतारकर आम श्रद्धालुओं की कतार में प्रवेश किया गया तथा बड़ा गणेश मंदिर मार्ग से प्रवेश कर मानसरोवर क्षेत्र का निरीक्षण किया गया। इसके पश्चात फैसिलिटी टनल से होते हुए गणेश मंडपम में दर्शन किए गए तथा पालकी हॉल मार्ग से निर्गमन कर निरीक्षण पूर्ण किया गया। 

देखें तस्वीरें
विज्ञापन

 

आम भक्तो से मंदिर व्यवस्थाओं के बारे पूछताछ करते कलेक्टर

 

आम भक्तो से मंदिर व्यवस्थाओं के बारे पूछताछ करते कलेक्टर

 

कलेक्टर ने आम भक्तों के लिए उपलब्ध कराए जा रहे पानी को पीकर भी देखा

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें