फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाबा महाकाल: ‘भक्ति हो तो ऐसी’; दर्शन करते ही फफक-फफक रोया बच्चा, दिखा भक्ति का अनोखा अंदाज

Tue, 14 Apr 2026 05:50 PM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में एक श्रद्धालु की गहरी आस्था ने सभी को भावुक कर दिया है। बैरिकेड से दर्शन करते समय बच्चे की आंखों में आंसू आ गए, जिसे देखकर मंदिर समिति ने विशेष व्यवस्था कर उन्हें चांदी द्वार से जल अर्पित कराकर नजदीक से दर्शन करवाए।
विज्ञापन
बाबा महाकाल के प्रति अनोखी आस्था दिखी - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीहोर से आए एक श्रद्धालु की बाबा महाकाल के प्रति गहरी आस्था ने मंदिर परिसर में मौजूद लोगों को भावुक कर दिया। श्रद्धालु दोपहर के समय विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में भगवान के दर्शन के लिए पहुंचे थे। उनकी इच्छा थी कि वे भगवान महाकाल के निकट जाकर जल अर्पित करें और साक्षात दर्शन करें।
विज्ञापन


आंखों से निकले आंसू
जब श्रद्धालु बैरिकेड से ही दर्शन कर रहे थे और भगवान के पास न पहुंच पाने की स्थिति बनी, तो उनकी आंखों से आंसू निकल आए। यह दृश्य देखकर वहां मौजूद मंदिर समिति के अधिकारियों ने उनकी भावनाओं को समझा और तुरंत विशेष व्यवस्था कर उन्हें चांदी द्वार से दर्शन करवाए।

विज्ञापन


श्रद्धालु के साथ आई शिल्पी गुप्ता ने बताया कि वे अपने भाई के साथ बाबा महाकाल के दर्शन करने उज्जैन आई थीं। मंदिर प्रबंधन के सहयोग से श्रद्धालु को न केवल चांदी द्वार से जल अर्पित करने का अवसर मिला, बल्कि उन्हें भगवान महाकाल के निकट से दर्शन करने का सौभाग्य भी प्राप्त हुआ।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- दिल दहला देने वाली क्रूरता! जेसीबी से लटकाकर बेजुबान कुत्ते को दी मौत, वीडियो में कैद हुई दरिंदगी

मंदिर समिति ने किया आस्था का सम्मान
श्रद्धालु ने विशेष दर्शन कराने के लिए महाकाल मंदिर समिति का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि भगवान महाकाल की कृपा से ही उनकी मनोकामना पूरी हो सकी। यह घटना एक बार फिर दर्शाती है कि बाबा महाकाल के प्रति श्रद्धालुओं की आस्था कितनी गहरी है और मंदिर प्रशासन भी श्रद्धालुओं की भावनाओं का सम्मान करने के लिए तत्पर रहता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें