फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: राहगीरी के आनंदोत्सव में पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, घंटी बजाकर की उत्सव की शुरुआत

Sun, 14 Jan 2024 01:03 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

MP News: वैसे तो रविवार का दिन सभी काम काज की छुट्टी और मौज मस्ती का रहता है, लेकिन आज रविवार को उज्जैन वासियों की सुबह की शुरुआत राहगीरी आनंदोत्सव के साथ हुई। जिसमें खुद मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव शामिल हुए और उन्होंने इस आयोजन का न सिर्फ जमकर लुत्फ उठाया, बल्कि भजन गाकर और तिल के लड्डू बाटकर शहरवासियों को मकर संक्रांति पर्व की बधाइयां भी दी। 

विज्ञापन
राहगीरी के आनंदोत्सव मे पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोठी रोड पर आयोजित किए गए 'राहगीरी आनंदोत्सव' मे मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव सुबह 8 बजे शामिल हुए। जिन्होंने घंटी बजाकर इस उत्सव की शुरुआत की। राहगीरी के दौरान यहां का नजारा देखते ही बन रहा था, क्योंकि एक और जहां डमरू और झांझ की धुन सुनाई दे रही थी तो वहीं भजन कीर्तन के साथ ही पारंपरिक खेल अंटी (कंचे), रस्सीकूद, बोरा दौड़, सितोलिया जैसे खेल भी खेले जा रहे थे।

विज्ञापन


सांस्कृतिक कार्यक्रमों में हरियाणवी और मालवी नृत्य, गरबा, अखाड़ा प्रदर्शन, एरोबिक, योग, बॉडी बिल्डिंग, मलखंभ प्रदर्शन भी हुआ। इस आनंदोत्सव में विदेशी सैलानी भी शामिल हुए। राहगीरी के दौरान स्वास्थ्य विभाग की ओर से हेल्थ कैंप लगाया गया। नगर निगम ने स्वच्छता अभियान सेल्फी पॉइंट बनाया। झूले, मिकी माउस भी आकर्षण बने रहे। लोगों ने मालवी पकवान, केसरिया दूध, जलेबी, पोहा का लुत्फ उठाया।
विज्ञापन

राम जनार्दन मंदिर पहुंचे मुख्यमंत्री झाड़ू भी लगाई
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने उज्जैन के श्री राम जनार्दन मंदिर पहुंचकर दर्शन पूजन किए और प्रदेश के सुख समृद्धि की कामना की। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश में मंदिरों में चल रहे स्वच्छता अभियान के अंतर्गत मंदिर परिसर में झाड़ू लगाई और स्वच्छता का संदेश दिया। 
विज्ञापन


रेलवे ट्रेनिंग सेंटर और डोंगला तक जाएंगे मुख्यमंत्री 
बताया जाता है कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव अधिकारियो के साथ संकुल में मीटिंग में शामिल होने के बाद आगर रोड पर बनने वाले रेल्वे ट्रेनिंग सेंटर का भूमिपूजन करेंगे फिर नागदा और डोंगला जाएंगे। यहां के बाद वे महिदपुर के डोंगला पहुंचकर यहां वराहमिहिर खगोलीय वेधशाला का अवलोकन करने के बाद शाम करीब 4:30 बजे रवाना होकर 5:30 बजे भोपाल पहुंचेगें।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें