फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain News: बैलगाड़ी पर बैठकर मतदाताओं को जागरूक करने निकले सीईओ, जनता से कहा- भूल न जाना मतदान जरूर करके आना

Fri, 10 May 2024 08:09 PM IST
उज्जैन ब्यूरो अमर उजाला, न्यूज डेस्क, उज्जैन

सार

मतदाता जागरूकता अभियान के उज्जैन जिले में अलग रूप दिखाई दे रहे हैं। कभी कलेक्टर-एसपी घोड़े पर बैठकर मतदाताओं से मतदान करने की अपील कर रहे हैं तो कभी साइकिल पर बैठकर रैली के रूप में। खाचरोद क्षेत्र में सीईओ द्वारा बैलगाड़ी पर बैठकर मतदाताओं को जागरूक किया जा रहा है। 
विज्ञापन
बैलगाड़ी पर बैठकर मतदाताओ को जागरूक करने निकले सीईओ।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उज्जैन जिले में इन दिनों 13 मई 2024 को होने वाले मतदान को लेकर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है, जिसके लिए नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिता शपथ के साथ ही विभिन्न तरीकों से मतदाताओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक किया जा रहा है। साथ ही यह बताया जा रहा है कि मतदान करना आखिर कितना आवश्यक है। इस जागरूकता अभियान के दौरान उज्जैन जिले में अलग-अलग रूप दिखाई दे रहे हैं, जिसमें कभी कलेक्टर-एसपी घोड़े पर बैठकर मतदाताओं से मतदान करने की अपील कर रहे हैं तो कभी साइकिल पर बैठकर रैली के रूप में। लेकिन इन सबके साथ ही खाचरोद क्षेत्र में सीईओ द्वारा बैलगाड़ी पर बैठकर मतदाताओ को जागरूक करने की खबर सुर्खियों में बनी हुई है। 
विज्ञापन


कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी नीरज कुमार सिंह तथा मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत एवं जिला स्वीप नोडल अधिकारी मृणाल मीणा के निर्देश के पालन में स्वीप अभियान ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार जारी है। इसके क्रम में शुक्रवार को ग्रामीण क्षेत्रों के मतदाताओं को जागरूक करने मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत खाचरोद ऑफिसर सिंह गुर्जर समस्त अमले के साथ बैलगाड़ी पर बैठकर निकले। लोगों को मतदान के लिए जागरूक करते नजर आए। उन्होंने बैलगाड़ी पर ग्रामीण अंदाज में 13 मई को शत प्रतिशत मतदान के लिए ग्राम पंचायत घिनोदा में मतदाताओं को जागरूक किया। एक-एक वोट का महत्व बताते हुए उन्होंने मतदान को अधिकार के साथ साथ कर्तव्य भी बताया।
विज्ञापन

 

बैलगाड़ी पर बैठकर मतदाताओं को जागरूक करने निकले सीईओ

 

मतदाताओं को जागरूक करने निकाली रैली

 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें