फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain News: MR-5 सर्विस रोड धंसने से नाले मे समाया सीमेंट से भरा ट्राला, CCTV में कैद हुई घटना

Wed, 08 Jul 2026 03:56 PM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

उज्जैन के एमआर-5 रोड स्थित सर्विस रोड धंसने से सीमेंट से भरा ट्रॉला नाले में गिर गया। ट्रॉले में 900 बोरी सीमेंट लदी थी। चालक समय रहते नीचे उतर गया, जिससे उसकी जान बच गई। स्थानीय लोगों ने सड़क की खराब स्थिति पर प्रशासन से तत्काल मरम्मत और सुरक्षा व्यवस्था की मांग की।
विज्ञापन
ऐसे पलट गया ट्रक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहर के MR-5 रोड स्थित सर्विस रोड पर सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। राजस्थान के कोटा से उज्जैन आ रहा सीमेंट से भरा एक ट्रॉला अचानक सर्विस रोड धंसने से नाले में जा गिरा। ट्रॉले में करीब 900 बोरी सीमेंट लदी थी, जिसकी अनुमानित कीमत 3 लाख 20 हजार रुपये बताई जा रही है। हादसे का CCTV फुटेज भी सामने आया है, जिसमें पूरा ट्राला कुछ ही देर में नाले में समाता दिखाई दे रहा है।

विज्ञापन




जानकारी के अनुसार, ट्रॉला मुख्य सड़क से सर्विस रोड की ओर मुड़ा था। इसी दौरान चालक को सड़क की मजबूती पर संदेह हुआ। वह ट्रॉले से उतरकर मुख्य सड़क पर जाकर रास्ते की स्थिति देखने लगा। तभी अचानक सर्विस रोड धंस गई और ट्रॉला सीधे नाले में जा गिरा। संयोग से चालक पहले ही नीचे उतर चुका था, जिससे उसकी जान बच गई। यह हादसा 5.30 बजे सुबह उज्जैन के MR-5 रोड स्थित सर्विस रोड पर हुआ, जहां सड़क के ठीक किनारे नाला बना हुआ है। स्थानीय लोगों के अनुसार प्राथमिक तौर पर हादसे की वजह सर्विस रोड का धंसना सामने आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- बारिश का स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव, अगले 4 दिन भारी से अति भारी बारिश के आसार, 28 जिलों में अलर्ट

स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क और नाले के बीच काफी समय से बड़ी दरार बनी हुई है। कई बार शिकायत और निर्माण की मांग के बावजूद अब तक स्थायी समाधान नहीं किया गया। हादसे में ट्रॉला पूरी तरह नाले में समा गया। ट्राले में लदी करीब 900 बोरी सीमेंट भी क्षतिग्रस्त होने की आशंका है। हालांकि, चालक सुरक्षित है और किसी जनहानि की सूचना नहीं है। रहवासियों का आरोप है कि इस स्थान पर पहले भी कई वाहन हादसे का शिकार हो चुके हैं। उनका कहना है कि यदि समय रहते सर्विस रोड का निर्माण और मरम्मत नहीं कराई गई, तो भविष्य में कोई बड़ा और जानलेवा हादसा हो सकता है। उन्होंने प्रशासन से तत्काल सड़क की मरम्मत और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है।

 

सड़क पर पलटा पड़ा ट्रक

 

सड़क पर पलटा पड़ा ट्रक

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें