गाय को बचाने के चक्कर में डिवाइडर में घुसी कार
- फोटो : अमर उजाला
आगर रोड स्थित चककमेड़ के मोड़ पर बीती रात लाल रंग की कार क्रमांक एमएच 14 जे यू 9128 सड़क के बीच डिवाइडर में जा घुसी और क्षतिग्रस्त हो गई। आज सुबह तक कार दुर्घटनास्थल पर ही खड़ी हुई थी। क्षेत्र के लोगों के मुताबिक रविवार-सोमवार की दरमियानी रात लगभग 3 बजे आगर रोड स्थित चक कमेड़ मोड़ पर सड़क के बीच लगे डिवाइडर से अनियंत्रित होकर लाल रंग की कार टकरा गई। इस दुर्घटना में कार का सामने का हिस्सा पूरी क्षतिग्रस्त हो गया।
अन्य को आई मामूली चोट
लोगों ने बताया कि इसमें तीन लोग सवार थे और कार महाराष्ट्र की बताई जा रही है। इस बारे में एडिशनल एसपी जयंत सिंह राठौड़ ने बताया कि गाय को बचाने के चक्कर में यह कार डिवाइडर में जा टकराई है। इस कार में बैठे विक्रम पिता रामनाथ निवासी जेथल टेक को गंभीर चोट आई है, जबकि दो अन्य लोग मामूली रूप से घायल हुए हैं।