फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: रिश्तेदारों को फोन लगाकर कहा था मरने के लिए रस्सी खरीद ली है, फिर लगा ली फांसी

Sun, 16 Apr 2023 09:20 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

उज्जैन में 55 वर्षीय अधेड़ ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। एक रात पहले ही उसने रिश्तेदार को फोन पर कहा था कि रस्सी ले आया हूं। फांसी लगाने वाला हूं। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उज्जैन में शनिवार रात एक वृद्ध ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मरने से पहले उसने अपने रिश्तेदार को फोन पर सूचना दी थी कि मैंने मरने के लिए रस्सी खरीद ली है। फिर रविवार सुबह उसकी लाश लटकी मिली। मृतक महिदपुर के पास का रहने वाला है।

घटिया थाना प्रभारी विक्रमसिंह चौहान ने बताया कि रविवार सुबह सूचना मिली थी कि समीप के ग्राम जलवा के मुख्य मार्ग पर पेड़ पर एक व्यक्ति की लाश लटकी हुई है। इस सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। मृतक की पहचान कैलाश पिता मांगूसिंह चौधरी, उम्र-55 साल, निवासी बड़ी डेलची महिदपुर के रूप में हुई। कैलाश ड्रायवरी का काम करता था और वह शनिवार जलवा में रहने वाले अपने रिश्तेदार के यहां आया था। इसके बाद रात में उसने फोन पर अपने साले के बेटे को सूचना दी कि मैं मरने जा रहा हूं। इसके लिए मैंने रस्सी खरीद ली है। इसके बाद रविवार सुबह उसकी मौत की सूचना मिली। पुलिस ने बताया कि अभी तक यह पता नहीं चला है कि कैलाश ने आत्महत्या का कदम क्यों उठाया। शव का पोस्टमॉर्टम कराने के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। पुलिस परिजनों के बयान दर्ज करेगी। 

 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें