रक्षाबंधन के लिए अपनी पत्नी को मायके नहीं भेजना, पति को भारी पड़ गया। बहन को लेने आए भाई ने जीजा की जमकर पिटाई कर दी जिसे चरक अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा। इसका इलाज चल रहा है। वहीं पति ने पत्नी से विवाद के बाद खुद को ब्लेड मारकर घायल कर लिया।
ये भी पढ़ें-
गधे पर उल्टा बैठाकर श्मशान घाट के लगवाए पांच चक्कर, हंसता रहा युवक, जानें पूरा मामला
भैरवगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम नायगा के रहने वाले घायल का नाम राजेश पिता गंगाराम है। राजेश ने बताया कि रक्षाबंधन के मौके पर पत्नी आरती को लेने साला सागर परमार निवासी तिरुपतिधाम आया था, लेकिन मैंने पत्नी को भेजने से इंकार कर दिया और कहा कि जन्माष्टमी पर भेज दूंगा। इसी बात से सागर इतना गुस्सा हो गया कि उसने मेरे साथ जमकर मारपीट की। इसके बाद परिजनों ने राजेश को चरक अस्पताल में भर्ती करवाया है। वहीं पत्नी से विवाद के बाद बीती रात पति ने ब्लेड मारकर खुद को घायल कर लिया जिसे परिजन तत्काल चरक अस्पताल लेकर पहुंचे। घायल का नाम नदीम पिता अल्ताफ खान निवासी एकतानगर, आगर नाका है। बीती रात नशे में उसका पत्नी अंजुम के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया था जिसके बाद नदीम ने ब्लेड मारकर खुद को घायल कर लिया। उसका साढू भाई असलम खान उसे लेकर चरक अस्पताल पहुंचा जहां से नशा उतरने पर रात में ही नदीम घर आ गया। असलम ने बताया नदीम अक्सर नशे में विवाद करता है।
ये भी पढ़ें-
हिंदू युवती के साथ होटल से पकड़ाया मुस्लिम युवक, पहले बताया बहन, फिर मोबाइल ने उगलीं वो तस्वीरें
चाकूबाज गिरफ्तार
सौंफ देने में देरी होने पर पान दुकान संचालक को चाकू मारने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सोमवार को उन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा। पुलिस ने बताया 10 अगस्त की रात 12 बजे संतनगर चौराहे पर स्वर्ग पान कॉर्नर के संचालक लक्ष्मीकांत अंधेरिया दुकान बंद कर रहे थे तभी तीन लोग वहां पहुंचे और सौंफ मांगी। देर होने पर तीनों विवाद करने लगे और अंधेरिया पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। माधवनगर पुलिस ने केस दर्ज करते हुए लोकेंद्र उर्फ लक्की पिता हेमराज वाडिया निवासी बागपुरा, सौरभ पिता राजकुमार भरानी निवासी अलखधाम नगर और पिंकेश पिता अशोक अखंड निवासी हाथीपुरा को गिरफ्तार कर दो चाकू जब्त किए।