फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भावनगर शराब कांड: जहरीली शराब तस्करी में पकड़ाया आरोपी रईस पुराना बदमाश, देवास के गोलीकांड में भी था शामिल

Fri, 21 Aug 2026 11:02 PM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

गुजरात के भावनगर में नकली शराब पीने से करीब एक दर्जन लोगों की मौत और 20 से अधिक के बीमार होने के मामले में उज्जैन निवासी रईस गिरफ्तार है। चौंकाने वाली बात ये है कि रईस का नाम 2018 के देवास गोलीकांड में भी सामने आया था।
विज्ञापन
भावनगर शराब कांड में पकड़ाया आरोपी रईस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

16 अगस्त को गुजरात को भावनगर से नकली शराब का एक ऐसा मामला सामने आया था, जिसमें जहरीली शराब पीने से लगभग एक दर्जन लोगों की मौत हो चुकी है। 20 से अधिक लोगों का उपचार अस्पताल में जारी है। इस मामले में गुजरात पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की थी और रईस पिता रफीक मोहम्मद निवासी उज्जैन को गिरफ्तार कर लिया था। इसके साथ ही पुलिस उज्जैन निवासी जुबेर और भावनगर गुजरात के ही रहने वाले शराब तस्कर गौतम सोलंकी की लगातार तलाश की जा रही है।

विज्ञापन


इस मामले में यदि बात की जाए तो सोर्स का कहना है कि रईस पिता रफीक मोहम्मद वर्तमान मे भले ही गुजरात मे रह रहा हो, लेकिन मूल रूप से वह उज्जैन के बेगमबाग का रहने वाला है और शुरुआत से ही उसका नाम अपराधों से जुड़ा रहा है। वर्ष 2018 में देवास में हुए एक चर्चित गोली कांड में भी उसका नाम सुर्खियों में रहा। इसने मुख्य आरोपी भूरा को भगाने के साथ ही तेजी से कार भी दौड़ाई थी। लेकिन पुलिस ने नाकाबंदी करते हुए भूरा और रईस दोनों को गिरफ्तार कर लिया था। उस समय रईस ने अपना निवास सारंगपुर राजगढ़ बताया था। बताया जाता है कि गोली कांड के बाद रईस उज्जैन में काम ही रहता था, लेकिन उसके जुबेर निवासी शिकारी गली हाल मुकाम बाफना पार्क कॉलोनी के साथ अच्छे संबंध हो गए थे और वह पिछले 7-8 वर्षों से उसके साथ मिलकर ही काम कर रहा था। गुजरात में नकली शराब के इस मामले मे जुबेर और रईस दोनों का नाम अब एक साथ सामने आया है।

ये भी पढ़ें- ड्राइवर के घर से मिले 3.2 करोड़ मामले में लोकायुक्त का शिकंजा, रिटायर्ड इंजीनियर समेत चार पर FIR
विज्ञापन


पुलिस में चयन होने पर दोस्तों को दी थी पार्टी
बताया जाता है कि भावनगर के गोगा के खरकड़ी गांव में एक युवक ने अपना चयन पुलिस विभाग में होने पर यह पार्टी दी थी इसके बाद इस शराब को पीने वाले लोगों की तबीयत अचानक बिगड़ती गई थी। हरपाल सिंह गोहिल की बाड़ी में दी गई इस पार्टी में रॉयल स्टैग की शराब पार्टी में शामिल लोगों ने पी थी, जिसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ी। पुलिस इस मामले में कुछ कर पाती इसके पहले ही उन्हें अन्य स्थानों से भी लोगों के जहरीली शराब पीने से तबीयत बिगड़ने की जानकारी मिली थी।
विज्ञापन


गुजरात पुलिस का किया जाएगा सहयोग - एसपी
इस पूरे मामले को लेकर जब एसपी प्रदीप शर्मा से बात की गई तो उनका कहना था कि उज्जैन के रईस और जुबेर ने गुजरात में जाकर इस तरह की वारदात को अंजाम दिया है। हम गुजरात पुलिस के सहयोग के लिए तैयार हैं वह हमसे जो भी मदद चाहेंगे हम उनका सहयोग जरूर करेंगे।

 

 

 

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें