आषाढ़ शुक्ल पक्ष की सप्तमी और शनिवार के महासंयोग पर विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर मे सुबह 4 बजे भस्म आरती के दौरान वीरभद्र जी से आज्ञा लेकर मंदिर के पट खुलते ही पण्डे पुजारियो ने गर्भगृह मे स्थापित सभी भगवान की प्रतिमाओं का पूजन कर भगवान महाकाल का जलाभिषेक दूध, दही, घी, शक्कर पंचामृत और फलों के रस से किया। इसके बाद प्रथम घंटाल बजाकर हरि ओम का जल अर्पित किया गया। आज के श्रंगार की विशेषता यह रही कि बाबा महाकाल को आज अलसुबह भांग का श्रंगार कर सूर्य, चन्द्र के साथ मोगरे की माला पहनाकर सजाया गया और कपूर आरती के बाद बाबा महाकाल को नवीन मुकुट व मुंड माला धारण करवाई गई। जिसके बाद महानिर्वाणी अखाड़े की और से भगवान महाकाल को भस्म अर्पित की गयी। इस दौरान हजारों श्रद्धालुओं ने बाबा महाकाल के दिव्य दर्शनों का लाभ लिया। जिससे पूरा मंदिर परिसर जय श्री महाकाल की गूंज से गुंजायमान हो गया।
बगैर अनुमति ड्रोन कैमरा उड़ाया, अब होगी कार्रवाई
बगैर अनुमति के ड्रोन कैमरे का उपयोग करने से मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था प्रभावित होने की संभावना निर्मित होती है। उक्त संबंध में ड्रोन कैमरे का मेमोरी कार्ड जप्त किया जाकर श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति द्वारा साई कुमार, मुकेश चौधरी, ओंकार निवासी हैदराबाद (तेलंगाना) एवं रजत शर्मा निवासी उज्जैन के विरूद्ध थाना प्रभारी महाकाल थाना को वैधानिक कार्रवाई किए जाने हेतु पत्र लिखा गया है।