फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baba Mahakal Ujjain: भस्म आरती में वैष्णव तिलक लगाकर सजे महाकाल, अभिनेता करण सिंह ग्रोवर ने किए बाबा के दर्शन

Thu, 29 Feb 2024 08:42 AM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

कपूर आरती के बाद बाबा महाकाल को रजत का मुकुट और गुलाब की माला धारण करवाई गई। आज के श्रृंगार की विशेष बात यह रही कि आज बाबा महाकाल का श्रृंगार वैष्णव तिलक लगाकर किया गया था।
विज्ञापन
वैष्णव तिलक लगाकर ऐसे सजे बाबा महाकाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में आज फाल्गुन कॄष्ण पक्ष की पंचमी पर गुरुवार तड़के भस्म आरती के दौरान चार बजे मंदिर के पट खुलते ही पंडे पुजारी ने गर्भगृह में स्थापित सभी भगवान की प्रतिमाओं का पूजन कर भगवान महाकाल का जलाभिषेक दूध, दही, घी, शक्कर फलों के रस से बने पंचामृत से कर पूजन अर्चन किया। इसके बाद प्रथम घंटाल बजाकर हरिओम का जल अर्पित किया गया।

विज्ञापन


कपूर आरती के बाद बाबा महाकाल को रजत का मुकुट और गुलाब की माला धारण करवाई गई। आज के श्रृंगार की विशेष बात यह रही कि आज बाबा महाकाल का श्रृंगार वैष्णव तिलक लगाकर किया गया था, जिसके बाद उन्हें आभूषण पहनाए गए और मिष्ठानों का विशेष भोग भी लगाया गया। बाद में बाबा महाकाल के ज्योतिर्लिंग को कपड़े से ढांककर भस्मी रमाई गई।

भस्म आरती में बड़ी संख्या मे श्रद्धालु पहुंचे, जिन्होंने बाबा महाकाल के इस दिव्य स्वरूप के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। महानिर्वाणी अखाड़े की और से भगवान महाकाल को भस्म अर्पित की गई। इस दौरान हजारों श्रद्धालुओं ने बाबा महाकाल के दिव्य दर्शनों का लाभ लिया, जिससे पूरा मंदिर परिसर जय श्री महाकाल की गूंज से गुंजायमान हो गया।
विज्ञापन


स्वामी अभिराम दास महाराज ने लिया बाबा महाकाल का आशीर्वाद
संत स्वामी अभिराम दास महाराज वैष्णव मानव सेवा आश्रम, बुढा केदारनाथ ने अपने उज्जैन प्रवास के दौरान श्री महाकालेश्वर भगवान जी का पूजन-अर्चन किया। पूजन मंदिर के मुख्य पुजारी पंडित घनश्याम शर्मा व पंडित श्रीराम पुजारी द्वारा सम्पन्न करवाया गया।

विज्ञापन

अभिनेता करण सिंह ग्रोवर - फोटो : अमर उजाला

अभिनेता करण सिंह ग्रोवर भस्म आरती में किए बाबा महाकाल के दर्शन
फाल्गुन कृष्ण पक्ष की पंचमी पर गुरुवार सुबह बाबा महाकाल के दरबार में हुई भस्म आरती में प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता और टीवी कलाकार करण सिंह ग्रोवर पहुंचे, जिन्होंने नंदी हॉल में बैठकर दो घंटे तक बाबा महाकाल की इस दिव्य भस्म आरती के दर्शन किए। 

श्री महाकालेश्वर प्रबंध समिति की जनसंपर्क अधिकारी गोरी जोशी ने बताया कि प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता और टीवी कलाकार करण सिंह ग्रोवर बाबा महाकाल के दरबार में पहुंचे थे। जहां उन्होंने भस्म आरती में पहले बाबा महाकाल के दर्शन कर बाबा महाकाल के निराकार से साकार स्वरूप को निहारा और उसके बाद मीडिया से कहा कि बाबा महाकाल के दर्शन करना सपने की तरह था।जो की अब पूरा हो चुका है। उन्होंने बताया कि मंदिर में दर्शन को लेकर जो सुना था, वह सही पाया। यहां आकर सभी की तकदीर बदल जाती है, सभी लोगों को बाबा महाकाल की यह भस्म आरती जरूर देखना चाहिए। 

बाबा महाकाल को अर्पित की 1008 रुद्राक्ष की माला
महाशिवरात्रि के पहले दिन आज बाबा महाकाल को उनके एक अनोखे भक्त द्वारा आज भस्म आरती में 1008 रुद्राक्ष की माला अर्पित की गई। भस्म आरती के बाद बाबा महाकाल को यह माला चढ़ाई गई, जिसे जल्द ही भक्तों को वितरित किया जाएगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें