फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain News: PM मोदी के भाई पंकज पहुंचे महाकाल के दरबार, भस्म आरती में शामिल होकर शिव भक्ति में लीन दिखे

Sun, 28 Jul 2024 09:19 AM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

Ujjain Mahakal Temple: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाई पंकज मोदी बाबा महाकाल के दरबार पहुंचे। भस्म आरती में शामिल होकर शिव भक्ति में लीन दिखाई दिए। साथ ही राष्ट्र की सुख समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन
बाबा महाकाल के भक्त - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाई पंकज मोदी रविवार सुबह भस्म आरती में बाबा महाकाल के दरबार में पहुंचे। जिन्होंने लगभग दो घंटे तक आरती में शामिल होकर बाबा महाकाल की दिव्य भस्म आरती के दर्शन किए। भस्म आरती के दौरान पंकज मोदी कभी तालियां बजाते हुए नजर आए तो कभी भजन गाते हुए।

विज्ञापन


श्री महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी पंडित आशीष गुरु ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाई पंकज मोदी आज बाबा महाकाल के दर्शन करने उज्जैन आए थे। जहां उन्होंने भस्म आरती में शामिल होकर भगवान का आशीर्वाद प्राप्त किया। यह बाबा महाकाल का दरबार है और वर्तमान में श्रावण मास चल रहा है, इसीलिए वे बाबा महाकाल का आशीर्वाद लेने यहां पहुंचे थे। महाकाल की भस्म आरती देखी और नंदी जी के कानों में अपनी मनोकामना कही। पूजन अर्चन के बाद मंदिर से रवाना हो गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन


जानिए कौन हैं पंकज मोदी
पंकज नरेंद्र मोदी के सबसे छोटे भाई हैं। वे अभी गांधीनगर रायसण की एक सोसाइटी में रहते हैं। वे सूचना विभाग में काम करते थे। जहां से वे डिप्टी डायरेक्टर पद से रिटायर्ड हुए हैं। पंकज मोदी को 2014 में डिप्टी डायरेक्टर पद पर प्रमोशन मिला था। रिटायर्ड होने के बाद मां और परिवार के साथ पंकज मोदी सरकारी आवास छोड़कर अपने नए बंगले में आ गए।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें