भस्म रमाकर सजे बाबा महाकाल खुल गया तीसरा नेत्र, मंदिर में लगे पोस्टर होली रंगपंचमी पर रंग गुलाल
श्री महाकालेश्वर मंदिर में चतुर्दशी पर सुबह 4 बजे हुई भस्मारती के दौरान बाबा महाकाल का पंचामृत पूजन-अभिषेक कर आकर्षक स्वरूप में श्रृंगार किया गया। इस दौरान बाबा महाकाल को त्रिनेत्र अर्पित किया गया और भस्म रमाई। जिसके बाद भक्तों ने दर्शनों का लाभ लिया, इस दौरान मंदिर परिसर 'जय श्री महाकाल' के उद्घोष से गूंज उठा।